विश्वप्रसिद्ध टाइम मैगजीन ने एक बार फिर भारत की महिला आंदोलनकारियों को अपने कवर पर जगह दी है। पत्रिका ने इस बार अपने कवर पेज पर महिला किसान आंदोलनकारियों को जगह दी है। अपने मार्च के अंतरराष्ट्रीय अंक महिलाओं किसानों को समर्पित किया है।
टाइम ने अपनी कवर स्टोरी ‘ऑन द फ्रंटलाइन ऑफ इंडियाज फार्मर प्रोटेस्ट’ शीर्षक से छापी है। जिसमें दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल रहीं महिला किसानों के एक समूह को दिखाया गया है।
TIME’s new international cover: “I cannot be intimidated. I cannot be bought.” The women leading India’s farmers’ protests https://t.co/o0IWwWkXHR pic.twitter.com/3TbTvnwiOV
— TIME (@TIME) March 5, 2021
जिन महिलाओं को मैगजीन ने अपने कवर पेज पर तस्वीर में जगह दी है, उसमें 41 वर्षीय अमनदीप कौर, किरनजीत कौर, गुरमर कौर,दिलबीर कौर, सरजीत कौर, बिन्दु अम्मां, उर्मिला देवी, जसवंत कौर, सुरजीत कौर, साहुमति पाधा, हीराथ झाड़े, सुदेश गोयत शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: आंदोलन का आज 100वां दिन, किसान 6 मार्च को अपने घरों पर फहराएंगे काले झंडे
अंदर लेख का शीर्षक टाइम पत्रिका ने दी है, “हमें डराया नहीं जा सकता और न ही खरीदा जा सकता… भारत के किसानों के विरोध का नेतृत्व करने वाली महिलाएं।” जिन महिला किसानों की तस्वीर पत्रिका ने कवर पेज पर छापी है उसमें दो छोटे बच्चों को भी दिखाया गया है, जो उनके साथ आंदोलन स्थल पर मौजूद था।

टाइम मैगजीन में छपे लेख में बताया गया है कि कैसे महिला किसानों ने अपने आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया और आज भी उस पर अडिग हैं, जबकि सरकार ने महिलाओं को घर वापस जाने के लिए कहा था, लेकिन इसके विपरीत वो पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों के लिए नेतृत्व में खड़ी रहीं।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड की वे 15 ब्लॉकबस्टर फिल्में जो अपने समय में हुईं प्रतिबंधों की शिकार
गौरतलब है कि शाहीनबाग की दादी के नाम से मशहूर बिलकिस बानो को टाइम मैग्जीन ने दुनिया के 100 सबसे असरदार लोगों में शामिल किया था। इसके अलावा अभिनेता आयुष्मान खुराना, भारतीय मूल की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को भी मैगजीन ने अपने जगह दी थी।
Leave a Reply