तुर्की में मुस्लिम धार्मिक नेता को 1075 साल कैद की सजा, रखा था 1,000 गर्लफ्रेंड

तुर्की में मुस्लिम धार्मिक नेता को 1075 साल कैद की सजा, रखा था 1,000 गर्लफ्रेंड

इंस्ताबुल: तुर्की के एक मुस्लिम धार्मिक नेता को 1075 साल की सजा सुनाई गई है। इस्‍ताबुंल की एक अदालत ने अदनान ओकतार को यौन उत्पीड़न से जुड़े 10 मामलों में ये सजा सुनाई है। यह धार्मिक नेता बहुत कम कपड़े पहनी महिलाओं से घिरा रहता था। वहीं, अदनान के संगठन से जुड़े दो कार्यकर्ताओं टरकान यावास और ओकटार बाबूना को क्रमशः 211 और 186 साल की सजा सुनाई गई है।

अदनान अपने आसपास की इन महिलाओं को बिल्ली के बच्चे कहा करता था। वह जिस वक्त टेलीविजन पर मनुष्य के जन्म से जुड़ी रहस्य और रूढ़िवादी विचारों पर उपदेश देता था उस समय कुछ अधनंगी महिलाएं उसके आसपास संगीत पर नृत्य करती थीं।

ये भी पढ़ें: सभी 50 राज्यों की राजधानियों में हथियारबंद हमले की तैयारी में हैं ट्रंप समर्थक: FBI

200 से अधिक संदिग्धों गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, अदनान के पास रहने वाली कुछ महिलाओं ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवा रखी थी। करीब दो साल पहले यानी 2018 में भी अदनान को इस्तांबुल पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसे वित्तीय अपराध इकाई द्वारा हिरासत में लिया गया था। उसके साथ 200 से अधिक दूसरे संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया था।

अब अदालत ने अदनान को उसके अपराधों के लिए 1075 सालों की सजा सुनाई है। अदनान पर यौन अपराध, नाबालिगों के यौन शोषण, धोखाधड़ी और राजनीतिक और सैन्‍य जासूसी करने का आरोप भी लगाया गया है। लगभग 236 लोगों के खिलाफ अब मामला चलेगा। जिनमें से 78 लोगों को अब हिरासत में लिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय में सुनवाई शुरू, कोर्ट ने कहा- हम किसानों की जमीन की रक्षा करेंगे

1990 में पहली बार नजर में आया

अदनान 1990 के दशक में पहली बार दुनिया की नजर में आया जब वह एक संप्रदाय का नेता था। उसे कई सेक्स स्कैंडल में पकड़ा गया था। 2011 में उसके ऑनलाइन ए 9 टेलीविजन चैनल ने प्रसारण करना शुरू किया था। अक्सर वह अपने कार्यक्रम में तुर्की के धर्मगुरुओं की निंदा करता था। तुर्की की मीडिया वॉचडॉग आर.टी.यू.के. द्वारा उसके चैनल पर कई बार जुर्माना भी लगाया गया। हालांकि, सरकार ने बाद में उसके चैनल पर प्रतिबंध लगा दिया।

एक महिला ने मुकदमे के दौरान बताया कि कई बार अदनान ने उसका और अन्य महिलाओं का यौन शोषण किया। जिन महिलाओं का अदनान ने शोषण किया उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां लेने के लिए मजबूर किया। अदनान के घर से पुलिस को 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिलीं थी।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई पूरी, अगले आदेश तक तीनों कृषि कानून पर रोक

दिसंबर में सुनवाई के दौरान अदनान ने जज को बताया था कि उसकी करीब 1,000 गर्लफ्रेंड हैं। उसने कहा था कि महिलाओं के प्रति मेरे दिल में प्‍यार उमड़ रहा है। अदनान का कहना है कि प्रेम एक मानवीय गुण है और यह एक मुस्लिम की खूबी है। एक अन्‍य सवाल के जवाब में उसने कहा था कि वह बाप बनने की असाधारण क्षमता रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.