कैसे जानें कोई लड़की या लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं?

कैसे जानें कोई लड़की या लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं?

प्‍यार कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। लेकिन सबसे मुश्किल होता है अपने प्यार का इजहार उस व्यक्ति से करना जो आपको पसंद हो। दिल ही दिल में रहने वाला प्यार का किस्सा जुबान पर लाने में कई साल बीत जाते हैं। हालांकि, कई लोगों तो अपने दिल की बात कभी बता भी नहीं पाते हैं। दिल इस कश्‍मकश में रह जाता है कि ‘वो मुझसे प्‍यार करती या करता भी है कि नहीं’। ऐसे में जरूरत है उन इशारों को समझने की, जो पहले ही प्‍यार में होने के संकेत दे देते हैं। देखा जाए तो लड़कियां जब लड़कों से प्यार करती है, तो वो अपने प्यार का इजहार करने से पहले लड़के के दिल की बात जानना चाहती है।

अक्सर कहा जाता है कि लड़कियां प्यार का इजहार कम ही करती हैं। बल्कि वह चाहती हैं कि जो शख्स उससे प्यार करता है वह उसे आकर बताए। लेकिन लड़कों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत इस बात को जानना होता है कि वह उसे चाहती भी है या नहीं। मगर आज हम आपको बताएंगे कि जब कोई लड़की या लड़का एक दूसरे के प्यार में होता है कि तो वह क्या-क्या करता है। अगर आप भी किसी लड़के या लड़की के प्यार में पड़ गए हैं, और जानना चाहते हैं कि उसके दिल में आपके लिए क्या है? तो आज इसका सामाधान हो जाएगा। सब नीचे दिए गए बातों को ध्यान पढ़ लें।

ये भी पढ़ें: जिद्दी बच्चों से कैसे निपटें? ये 7 तरीके अपनाएं और अपने बच्चों को समझदार बनाएं

  1. अगर लड़की या लड़का कई लोगों की बीच सिर्फ आपको ही रेस्‍पॉन्‍स दें। कोई चीज, जैसे- कोल्ड ड्रींक या खाने-पाने का सामान लाकर सिर्फ आपको दे तो बेशक वह आपसे प्यार करता है।
  2. अगर लड़की या लड़का बार-बार आपसे रूठे या झगड़ा करें, मगर आपको अकेला न छोड़े तो वो आपसे प्यार करता/करती है।
  3. आपके ऐसे जोक्‍स पर जिसे आपको भी हंसी न आए, मगर वो ठहाके लगाकर हंसता/हंसती है तो वो आपसे इंप्रेस हैं।
  4. अगर बातचीत के दौरान लड़की या लड़का आपके अधिक करीब आने की कोशिश करे तो इसका मतलब है कि वह आपके प्यार में है।
  5. लड़की अगर अपने बालों को बार-बार ठीक करे, इसके चेहरे से हटाकर पीछे की ओर ले जाए तो यह प्यार के संकेत होते हैं।
  6. इसके अलावा, अगर कोई लड़की जब आपके सामने हो और अपनी लटों में उंगलियों में फंसा कर घुमाने लगे या लंटों को बार-बार चेहरे से हटाकर कानों के पीछे ले जाकर फंसाए तो ये संकेत है कि वह आपको चाहती है।
  7. अगर लड़की या लड़का आपसे अधिक देर तक आई कांन्टैक्ट बनाए और फिर अपनी नजरों को एक खास अंदाज में नीचे झुका ले तो बेशक वह आपको चाहता/चाहती है।
  8. अगर कोई लड़की या लड़का आपके हर बार सामना होने पर आपका मुस्कुराकर स्वागत करें तो यह प्यार में पड़ने के इशारा है।
  9. जब भी लड़की या लड़का आपके साथ रहने का ज्यादा-से-ज्यादा बहाना ढूंढे, या जिस तरफ आप बैठे हों आने-जाने की कोशिश करें, तो ये उसके प्यार का संकेत है।
  10. अगर लड़की आपके कंधे पर अपना हाथ रख दे या आसपास होने से गलती से बॉडी टच करने का आभास दे तो ये आपके लिए ग्रीन सिंग्लन है।
  11. अगर कोई लड़की दूसरों से बात करते हुए आपको देखे और अधिक हंस-हंसकर बात करने की कोशिश करे तो वह आपको चाहती है।
  12. अगर कोई लड़की आपको चाहती है तो केवल उतना ही स्किन रिवील करेगी, जिससे आपका ध्यान उसकी तरफ आकर्षित हो।
  13. कई बार लड़की अपने पैरों के अंगुठे के नाखून से जमीन को कुरेदती और आपके तरफ लगातार देखती जाती है तो ये उसकी तरफ से प्यार के संकेत होते हैं।
  14. अगर लड़की आपके कानों के पास आकर सेक्सी अंदाज में धीरे से बात करें तो ये समझें ले कि आप उसे आकर्षक लगते हैं। आप आगे बढ़ सकते हैं।
  15. मान लीजिए कोई लड़की कहीं खड़ी है और उसके पास बात करने का कोई टॉपिक न हो फिर भी वो अपनी सहपाठी से ज्यादा करने की कोशिश करे और आपकी ओर मुस्कुराकर देखती जाए तो ये प्यार की अलामत है।
  16. अगर लड़की आपके सामने अपने हाथों को रब करे या अपने शरीर को बार-बार टच करे, जैसे- गर्दन पर, बांहों पर हाथ फेरे, तो ये संकेत है कि आप उसे घुमाने के लिए भी कहेंगे तो वह इंकार नहीं करेंगी।
  17. अगर कोई लड़की आपको पसंद करती है तो आपके देखने पर, वो अपने कपड़े, टॉप को या कुर्ते के बटन को ठीक करने लगेगी।
  18. मान लीजिए आपकी दो या तीन लड़कियां दोस्त हैं, और आप जिसे चाहते हैं वह भी उनकी दोस्त हो; फिर भी जब आप दूसरी लड़कियों से बात करेंगे तो उस लड़की को पसंद नहीं आएगा। जब भी दूसरी लड़कियों से बात करेंगे उसका चेहरा उतर जाएगा। अगर ऐसा हो तो वह आपका सच्चा प्यार है।

(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरटेलीग्रामइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.