करीना कपूर के गाने पर यूं बेली डांस करती नजर आईं जाह्नवी कपूर, देखें वीडियो

करीना कपूर के गाने पर यूं बेली डांस करती नजर आईं जाह्नवी कपूर, देखें वीडियो

मुम्बई: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी अक्सर अपना फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर बेहद टैलेंट एक्ट्रेस हैं। वह अपनी माँ की तरह ही डांस के कई कलाओं में पारंगत हैं।

जाह्नवी क्लासिकल से लेकर बेली डांस तक सिख चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर व्हाइट आउटफिट में जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह करीना कपूर के गाने ‘सन सना ना ना सन’ पर बेली डांस कर रही हैं। जाह्नवी के इस डांस वीडियो को देख फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा है, “बेली डांस के सेशन को मिस कर रही हूं।” एक्ट्रेस का यह वीडियो फैन्स को इतना पसंद आ रहा है कि चंद ही मिनटों में पांच लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

आखिरी बार जाह्नवी कपूर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में दिखाई दी थीं। उन्होंने इस फिल्म में भारत की पहली महिला पायलट का किरदार निभाया था। फिल्म में जाह्नवी के एक्टिंग की लोगों ने खूब तारीफ की थी।

इसके अलावा जाह्नवी कपूर जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘धड़क’ से जाह्नवी कपूर ने सिनेमा में डेब्यू किया था। धड़क में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका में थी।

उन्होंने इसके बाद ओटीटी पर ‘घोस्ट स्टोरी’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी दर्शकों का खूब दिल जीता था। जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘गुड लक जैरी’ का ऐलान भी सोमवार को हुआ है। फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर आनंद एल. राय ने कल इसका ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.