फिर से सड़कों को मजदूर, सैकड़ों लोग बॉर्डर पर फंसे, कई के पास राशन खत्म

फिर से सड़कों को मजदूर, सैकड़ों लोग बॉर्डर पर फंसे, कई के पास राशन खत्म

कोरोना महामारी के कारण लग रहे लॉकडाउन के बाद फिर से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। पिछले साल की तरह ही आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के लिए हजारों की तादाद में मजदूर निकल पड़े हैं।

एकबार फिर से अपने गृह राज्यों तक पहुंचने की लिए प्रवासी मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बस के जरिए इन मजदूरों को महाराष्ट्र से बिहार या उत्तर प्रदेश जाने के लिए मध्य प्रदेश से गुजरना होगा पर मध्य प्रदेश की सीमा सील होने के चलते इन्हें बॉर्डर पर ही रुकना पड़ा है।

कई मजदूर ऐसे हैं जिसके पास राशन भी खत्म हो गया है। लॉकडाउन के मद्देनजर महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में मजदूरों का जत्था बसों से मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा के बिजासन तक कल पहुंचा, लेकिन बसों को वहां से गुजरने की अनुमति नहीं होने के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ा।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने दिया MAMI चेयरपर्सन पद से इस्तीफा, बताई ये वजह

महाराष्ट्र के पुणे में वैल्डिंग का काम करने वाले फरीद नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि लॉकडाउन के चलते काम बंद जाने के बाद वे अपने 17 साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के बाराबांकी लौट रहे हैं।

फिर से सड़कों को मजदूर, सैकड़ों लोग बॉर्डर पर फंसे, कई के पास राशन खत्म

एक अन्य मजदूर ने बताया कि वे पूणे से अपने साथियों के साथ बस से मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर आकर सुबह से खड़े हैं, पर उन्हें आगे जाने का साधन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास राशन समाप्त हो गया था और मदद नहीं मिलने के चलते वह उत्तर प्रदेश वापस लौट रहे हैं।

कुछ दिनों पहले तक वैक्सीन के भरोसे रहने वाली सरकारों ने लगातार लॉकडाउन लगाना शुरू किया है। अचानक कोरोना के मामले बढ़ने के चलते पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है। कल हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ के शाही स्नान का वीडियो वायरल हुआ था। आज खबर आई है कि स्नान में शामिल साधुओं समेत कई लोग संक्रमित पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के छाबड़ में सांप्रदायिक झड़प, लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं हुई बंद

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबित, देश में बीते 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गई है।

वहीं, अब तक 75,086 मरीज ठीक हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,21,56,529 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। अगर सक्रिय मामलों की बात करें तो नए 92,922 बढ़कर 12,01,009 हो गए हैं। जबकि 904 और मरीजों की मौत के साथ अब तक कोरोना से देश में 1,70,179 लोगों की मौत हो गई है।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.