अगले सोमवार तक दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुलेंगे और क्या करेगा बंद?

अगले सोमवार तक दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुलेंगे और क्या करेगा बंद?

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में अगले सोमवार तक पूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। केजरीवाल सरकार ने सोमवार को को एक बड़ा कदम उठाते दिल्ली में एक हफ्ते का कर्फ्यू का ऐलान किया है। यह आज रात 10 बजे से लेकर अगले सोमवार यानी 26 अप्रैल तक जारी रहेगा।

सरकार का कहना है कि उसके तरफ से ये फैसला कोरोना चेन तोड़ने के लिए लिया गया है। खबरों के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल की सोमवार सुबह मीटिंग हुई जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। यह निर्णय हमने मुश्किल से लिया है। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको ये सब बता कर डरना नहीं चाहता, बस अभी क्या है सही वो बता रहा हूं। दिल्ली में कोरोना की चौथी वेव चल रही है। हालांकि, इससे पहले तीसरी वेव में 8000 केस आए थे, लेकिन हमारा सिस्टम बंद नहीं हुआ था। अब 25000 हजार केस आने से हेल्थ सिस्टम गड़बड़ा रहा है लेकिन टूटा नहीं है।” उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम से लगा लॉकडाउन आज सुबह 5 बजे तक चला।

ये भी पढ़ें: गरीबों के मसीहा सोनू सूद हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटीन

क्या खुलेंगे और क्या करेगा बंद?

  • शॉपिंग मॉल, स्पा, ऑडिटोरियम और जिम बंद रहेंगे।
  • सिनेमा हॉल 30 फीसद क्षमता के साथ खुले रहेंगे।
  • रेस्तरां और हॉटल्स में बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी।
  • सभी आवश्यक सेवाओं और होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
  • शादियों पर कोई रोक नहीं, पर लोगों को कर्फ्यू पास लेना होगा।
  • हर दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार लगेगा।
  • स्कूलों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बाजार खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 2.73 लाख नए केस और 1,619 मौत, केंद्र ने कहा- ऑक्सीजन की मांग पर रखें नियंत्रण

अगले सोमवार तक दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन, जानें क्या खुलेंगे और क्या करेगा बंद?

गौरलतब है कि कोरोना मामलों के चलते देश में चारों तरफ अफरातफरी मची हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,73,810 नए से सामने आए हैं। इस आंकड़े के साथ अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1,50,61,919 हो गई है। जबकि 1,619 नई मौतों के साथ अब तक देश में कुल मरने वालों की संख्या 1,78,769 हो गई है। वहीं देश में एक्टिव केस की बात करें तो इसकी कुल संख्या 19,29,329 है।

वहीं, 1,29,53,821 लोग डिस्चार्ज हुए है। सराकरी आंकड़ों के मुताबिक, अबतक कुल 12,38,52,566 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई है। जबकि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए, जिनमें से 13,56,133 सैंपल कल टेस्ट किए गए।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.