फिल्मफेयर अवार्ड्स का हुआ एलान, क्लिक कर देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

फिल्मफेयर अवार्ड्स का हुआ एलान, क्लिक कर देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवॉर्ड फिल्मफेयर अवार्ड्स (Filmfare Awards) का एलान कर दिया गया है। 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा शनिवार (27 मार्च) शाम को की गई। इस बार दिवंगत इरफान खान को बेस्ट एक्टर का खिताब दिया गया है।

दूसरी तरफ दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को भी अवॉर्ड मिला है। ‘दिल बेचारा’ में कोरियोग्राफी करने के लिए बेस्ट कोरियोग्रॉफी का अवॉर्ड फराह खान को दिया है।

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ ने सबसे अधिक पुरस्कार जीते हैं। वहीं सैफ अली खान बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए चुने गए हैं। बता दें कि 66वें फ‍िल्मफेयर अवॉर्ड्स सामारोह का प्रसारण 11 अप्रैल को कलर्स टेलीविजन पर दोपहर 12 बजे प्रसार‍ित किया जाएगा। चलिए जानते हैं किसे किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: सुशांत की ‘छिछोरे’ बेस्ट फिल्म, कंगना बेस्ट ऐक्ट्रेस, देंखे पूरी लिस्ट

फिल्मफेयर अवार्ड्स का हुआ एलान, क्लिक कर देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट एक्टर: इन अ लीडिंग रोल- इरफान खान, फिल्म- अंग्रेजी ​मीडियम

बेस्ट एक्ट्रेस: इन अ लीडिंग रोल- तापसी पन्नू , फिल्म- थप्पड़

बेस्ट फिल्म: थप्पड़

बेस्ट एक्शन: रमज़ान बुलट और आरपी यादव, फिल्म- तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: ओम राउत, फिल्म- तानाजी: द अनसंग वॉरियर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक): अमिताभ बच्चन, फिल्म- गुलाबो-सिताबो

सर्वश्रेष्ठ संवाद: जूही चतुर्वेदी, फिल्म- गुलाबो-सिताबो

बेस्ट कोरियोग्राफी: फराह खान, फिल्म- दिल बेचार

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स): प्रतीक वत्स, फिल्म- ईब अलाय ऊ!

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): राघव चैतन्य, फिल्म- थप्पड़, गाना- ‘एक टुकड़ा धूप’

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): असीस कौर, फिल्म- मलंग (टाइटल ट्रैक)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: मंगेश उर्मिला धाकड़, फिल्म- थप्पड़

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: अविक मुखोपाध्याय, फिल्म- गुलाबो सिताबो

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: वीरा कपूरी, फिल्म- गुलाबो सिताबो

सर्वश्रेष्ठ संपादन: यशा पुष्पा रामचंदानी, फिल्म- थप्पड़

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मानसी ध्रुव मेहता, फिल्म- गुलाबो सिताबो

बेस्ट साउंड डिजाइन: कामोद खराड़े, फिल्म- थप्पड़

सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स: प्रसाद सुतार, फिल्म तानाजी: द अनसंग योद्धा

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: प्रीतम, फिल्म- लूडो


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ‘ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.