किसानों की ट्रैक्टर रैली लाल किले तक पहुंची, अंदर घुसकर झंडा फहराया

किसानों की ट्रैक्टर रैली लाल किले तक पहुंची, अंदर घुसकर झंडा फहराया

किसानों की ट्रैक्टर रैली लाल किले तक पहुंच गई है। किसान आज दोपहर को लाल किले के अंदर दाखिल हुए और अपना झंडा फहराया दिया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों साथ लाल किले के परिसर तक पहुंच गए हैं, जहां वो अब प्रदर्शन कर रहे हैं।

सिंघु बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली में किसानों की जो टुकड़ी चली थी वह भीतरी रिंगरोड की तरफ बढ़ गई और गाजीपुर बॉर्डर वाली टुकड़ी आईटीओ की तरफ बढ़ गई। आईटीओ पर बवाल होने पर किसान लाल किले पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: हिंसक हुआ ट्रैक्टर रैली, कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प, हालात बेकाबू

बताया जा रहा है कि रैली के दौरान कई पुलिसकर्मी और किसानों को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी ओर आईटीओ पर किसानों और पुलिस के बीच लगातार झड़प हो रही है। पुलिस लगातार किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस दाग रहे हैं।

हालांकि, आईटीओ में प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोग पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए दिखाई दिखे तो उसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मी को भीड़ से बचाते हुए दिखे। सेंट्रल दिल्ली के आईटीओ इलाके में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रकाश राज ने किया ट्रैक्टर रैली का समर्थन, कहा- किसानों के साथ खड़ा हूं

वहीं नांगलोई में किसानों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी सड़क पर बैठ गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस ने पहले बल प्रयोग किया जिसके बाद किसानों की भीड़ सिंसक हो गई और तोड़-फोड़ करने लगी। एक तरह से पुलिस के हाथों से मालमा निकला गया है।

बता दें दिल्ली पुलिस ने किसानों को तीन तय रूट से राजधानी में ट्रैक्टर रैली करने की सशर्त इजाजत दी थी। किसानों से कहा गया था कि राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के बाद रैली की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.