ताजमहल के अंदर फिर घुसे अतिवादी, भगवा झंडा लहराया, लगाए जय श्रीराम के नारे

ताजमहल के अंदर फिर घुसे अतिवादी, भगवा झंडा लहराया, लगाए जय श्रीराम के नारे

आगरा: ताजमहल के अंदर मंगलवार को एकबार फिर भगवा झंडा लहराने और शिव चालीसा पढ़ने की कोशिश की। ताजमहल परिसर में पाथवे पर लगी बेंच के पास अतिवादियों ने भगवा ध्वज लहराया और जबरदस्ती शिव चालिसा पढ़ने की कोशिश की। आरोपियों में से एक गौरव ठाकुर हिंदू जागरण मंच का जिलाध्यक्ष है। बाकी के तीन की पहचान सोनू बघेल, ऋषि लवानिया और विष्णु कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों भी हिंदू जागरण मंच से जुड़े हैं।

ऐसा नहीं है कि ताजमहल में ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले भी इसी तरह ताजमहल में भगवा ध्वज फहरा चुके हैं। ताजगंज थाने में चारों के खिलाफ दो संप्रदायों के बीच धार्मिक विद्वेष फैलाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगरा पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उक्त प्रकरण में थाना ताजगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित दो-तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसमें से एक 23 सेकेंड और दूसरा 14 सेकेंड का वीडियो है।

ये भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू का कहर, राज्य सरकारों ने जारी किया अलर्ट

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जावानों उन्हें पकड़ लिया और ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं, थानाप्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गौरव ठाकुर ने बताया। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने दूसरी बार ताज परिसर के अंदर भगवा झंडा लहराया है। बीते साल अक्टूबर में दशहरे के दिन उन्होंने ऐसा घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें: स्वस्थ दिल के लिए खाओ ‘फॉर्च्यून’ कहने वाले गांगुली के सभी विज्ञापन पर हार्ट अटैक के बाद रोक

बताया जा रहा है कि ताज महल के अंदर सभी आरोपी अपनी जेब में भगवा झंडा लेकर घुसे थे। इसके बाद सभी रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से नीचे रखी लाल पत्थर की सीट पर जाकर आराम से बैठ गए। इसके बाद वे अपनी-अपनी जेब से भगवा झंडे निकालकर लहराने लगे और साथ में ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने लगे।

इससे पहले इन सभी ने अक्टूबर में विजयादशमी के दिन ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराकर शिव चालीसा का पाठ किया था। तब भी सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें पकड़ लिया था। हालांकि, पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था।

उस वक्त गौरव ने पूछताछ में कहा था कि ताजमहल एक शिव मंदिर है और इसका असल नाम तेजोमहालय है। इसलिए उनलोगों ने शिव चालीसा का पाठ किया और भगवा ध्वज फहराया। अब तक 5 बार हिंदू संगठनों ने ताजमहल में भगवा ध्वज लहराने की कशिश की है। पिछले साथ एक महिला ने भी ताजमहल परिसर में प्रवेश में कर पूजा-अर्चना करने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.