दिलीप कुमार की फिर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती

दिलीप कुमार की फिर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराए गए भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को फिर से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मंगलवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने तुरंत उनके फेफड़ों की जांच की। जिसमें प्लयूरल एफ्यूशन का पता चला। इसके चलते उनके फेफड़ों के आस-पास तरल पदार्थ जमा हो जा रहा है।

जिसके कारण वो ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रारंभिक इलाज के बाद से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। लेकिन उन्हें कब तक डिस्चार्ज किया जाएगा। इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में उनके परिवार की तरफ से अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक वो अभी आईसीयू में हैं।

मंदिरा बेदी के पति और जाने-माने ऐड फिल्ममेकर राज कौशल का निधन

ये भी पढ़ें: मंदिरा बेदी के पति और जाने-माने ऐड फिल्ममेकर राज कौशल का निधन

दिलीप कुमार 91 वर्ष के हैं। इसी महीने यानी 6 जून को भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब वो बाइलेटरल प्लयूरल एफ्यूशन से पीड़ित पाए गए थे। अस्पताल में उनका इलाज चला और फिर 11 जून को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। अब फिर से उनके फेफड़े के बाहरी प्लयूरल में तरह पदार्थ जमा हो गया है। साथ ही उनके शरीर में हेमोग्लोबिन का स्तर भी कम बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार की पत्नी और अदाकारा सायरा बानो अक्सर दिलीप कुमार के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देती रहती हैं। इसके पहले जब भी दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी तो उन्होंने जानकारी देते हुए उनके ठीक होने की दुआ करने को कहा था। लेकिन इस बार अब तक उनकी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.