बीते 24 घंटों में 90 हजार के करीब पहुंचा कोरोना, अब तक 1,64,110 लोगों की मौत

बीते 24 घंटों में 90 हजार के करीब पहुंचा कोरोना, अब तक 1,64,110 लोगों की मौत

एकबार फिर से देश में कोरोना वायरस खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। हर दिन केस में भारी इजाफा हो रहा है। साथ-साथ मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में करीब 90 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। जबकि, 714 की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 89,129 नए मामले दर्ज किया गया। इस आंकड़ों से साथ कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1,23,92,260 हो गई है। वहीं 714 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,110 हो गई है।

ये भी पढ़ें: राकेश टिकैत के काफिले पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, BJP पर आरोप

अगर सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में यह 6,58,909 मामले हैं जबकि कुल 1,15,69,241 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 3,594 नए मामले सामने आए। यह इस का राजधानी में आया सबसे बड़ा आंकड़ा है।

बीते 24 घंटों में 90 हजार के करीब पहुंचा कोरोना, अब तक 1,64,110 लोगों की मौत
कोरोना वैक्सीन (फोटो सोर्स- ट्विटर)

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी फिर से नए केसेज तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में सबसे अधिक मामले संक्रमित मामले महाराष्ट्र में 47,913 दर्ज किए गए हैं। इ के बाद कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3,89,832 हो गया है। जबकि 481 लोगों ने जान गंवाई है।

ये भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट, चुनावी सभाएं रद्द

दुनियाभर में अगर कोरोना की बात किया जाए तो यह आंकड़ा 13 करोड़ के पार पहुंच गया है। जबकि 28.6 लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 130,114,348 और 2,836,446 है। सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 30,606,649 मामले और 554,069 मौतों के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ‘ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.