कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक वर्चुअल रैली में भाग लिया जहां उन्होंने देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने अपने चुनावी वादों में कहा कि अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के पांच लाख परिवारों को सालाना 40,000 रुपये देने जैसे कई वादे भी किए।

प्रियंका गांधी ने इस दौरान भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारों ने जनता को छला। उन्होंने मुद्दों पर भाजपा को फेल बताया। कांग्रेस महासचिव ने महा-अभियान का आगाज करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का वादा किया गया था लेकिन पेट्रोल-डीजल इतना महंगा है कि इनका इंजन ठप हो गया। यही नहीं, उन्होंने भाजपा पर पांच सालों में उत्तराखंड में सिवाय तीन मुख्यमंत्री बदलने के और कोई बदलाव न लाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर फेल रही है।

ये भी पढ़ें: दंगा भड़काने के आरोप में विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां महिलाओं की बात नहीं करतीं जबकि उत्तराखंड में हर 5 मिनट में एक महिला के साथ अत्याचार होता है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी की शिकार महिलाएं हैं।

कांग्रेस नेता कहा कि नेता यहां धर्म, जाति की बातें करते हैं, रोजगार की क्यों नहीं? क्योंकि रोज़गार दिए ही नहीं, इसलिए पद खाली पड़े हैं। भाजपा की 5 साल की सरकार में कोई विकास नहीं हुआ और जनता त्रस्त भी हो गई।

कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

कांग्रेस महासचिव कि देश में गन्ना किसानों का बकाया है 14 हजार करोड़ और प्रधानमंत्री के दो हवाई जहाज़ की कीमत है 16 हजार करोड़। प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी किसानों का बकाया दिया जा सकता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने क्या चुना? अपने लिए जहाज।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता की गौशाला में सैकड़ों गायों की मौत पर शिवराज सरकार ने क्या कहा?

उन्होंने वोटरों से कहा, “आपके पास कांग्रेस के रूप में एक विकल्प हमेशा है, जो लगातार आपके लिए काम करने के लिए खड़ी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों में फूट डालने का काम करती है। घर का मुखिया ही घर तोड़ने में लगा है। नकारात्मक राजनीति को नकारें। किसी भी पार्टी का नेता आए, तो उससे पूछिए कि वह आपके लिए क्या काम करेगा।

प्रियंका गांधी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि देहरादून से उनके परिवार का पुराना रिश्ता है। कई पीढ़ियों से हम इस प्रदेश में आ रहे हैं। हमने भी यहीं से पढ़ाई की है और मेरे बच्चे भी यहीं से पढ़े हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई रोकना हमारे हाथ में नहीं, लेकिन राहत देना हमारे हाथ में है।

कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें

  • उत्तराखंड में 21 तरह की पेंशन लागू करेंगे।
  • स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर करेंगे काम।
  • 5 लाख गरीब लोगों को हर साल 40 हज़ार रुपए देंगे।
  • पहले साल 100 यूनिट बिजली फ्री, अगले साल 200 यूनिट बिजली फ्री।
  • चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा।

(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.