कांग्रेस ने किया राजभवन का घेराव, जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कई सांसद

कांग्रेस ने किया राजभवन का घेराव, जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कई सांसद

कृषि कानून को लेकर किसानों और सरकार के बीच आज 9वें दौर की वार्ता शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने आज राजभवन का घेराव किया। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले राजभवन का घेराव किया और उशके बाद जंतर-मंतर के लिए निकल गए। यहीं पर कांग्रेस सांसद कई दिनों से धरने पर बैठे हैं।

उधर कृषि कानून और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू, एमएलसी दीपक सिंह, दिलप्रीत समेत कई नेताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले पुलिस ने रोका जब वे लखनऊ में राजभवन का घेराव करने जा रहे था। इसी दौरान पुलिस से उनकी नोकझोक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा बोलीं- नेताओं को पहले लगे वैक्सीन तभी मैं लगावाऊंगी

केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर इससे पहले राहुल गांधी ने तीन केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार किसानों को बबार्द करने की साजिश रच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस नेता दावा किया कि केंद्र सरकार अपने ‘दो-तीन मित्रों’ को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार किसानों की सिर्फ उपेक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है।

ये भी पढ़ें: मीडिया और सरकार से दुनियाभर में जनता का भरोसा घटा: सर्वे

दरअसल, कांग्रेस आज किसान अधिकार दिवस मना रही है। इसी के तहत आगज देशभर में प्रदर्शन का अहवान किया गया है। कांग्रेस का प्लान है कि देश के सभी जिला हेडक्वार्टर में कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए और फिर ज्ञापन सौंपा जाए। इससे पहले भी कांग्रेस ऐसा ही प्रदर्शन कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.