‘छठ पूजा इन लंदन’ साल का सबसे महंगा छठ गीत, वीडियो वायरल

‘छठ पूजा इन लंदन’ साल का सबसे महंगा छठ गीत, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: छठ पूजा जोकि महापर्व है पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पूजा चार दिनों तक की जाती है। आज इस पावन पर्व का तीसरा दिन है। आज शाम को डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा और कल उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठ माता की पूजा की जाएगी। छठ पर्व खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में व्यापक रूप से मनाया जाता है। यह पूजा सिर्फ भारत में ही नहीं सात समुंदर पार ब्रिटेन तक पहुंच गई है।

दरअसल, निर्देशक व यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के कंटेंट हेड कुमार सौरव सिन्हा ने छठ पूजा की गीत ‘छठ पूजा इन लंदन’ वीडियो में ब्रिटिश और भारतीय कलाकारों को लेकर एक गाना की शूटिंग की है। ‘छठ पूजा इन लंदन’ इस साल का सबसे महंगा छठ गीत है, जिसे यशी फिल्मस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

गाना रिलीज होते ही यह खूब देखा जा रहा है। यह छठ गीत काफी मार्मिक और हृदय स्पर्शी है। इस वीडियो में ब्रिटिश अभिनेता सैमी जोनास हेनी हैं, जो ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’,’ हाई एंड यारियां’ में काम कर चुके हैं। परिणीति चोपड़ा अभिनीत उनकी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ है।

दूसरी तरह फीमेल लीड में सोनम नानवानी हैं, जिन्होंने ‘नमस्ते इंग्लैंड’ और ‘खिदो खुंडी’ में काम कर चुकी हैं। इस गाने में अभिनेता पदम सिंह भी हैं, जो ‘खाकी’ और ‘लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में नजर आ चुके हैं।

छठपर्व पर कुमार सौरव कहते हैं, “छठ पूजा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है। यह सबसे अधिक पर्यावरण के अनुकूल धार्मिक त्योहारों में से एक है, जो प्रकृति संरक्षण का संदेश फैलाता है। छठ पूजा के दिन, सभी भक्त जाति, रंग या सामाजिक स्थिति के किसी भी भेद के बिना, गंगा नदी के तट पर इकट्ठा होते हैं और सूर्य देव को प्रसाद अर्पित करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ” लंदन में छठ पूजा यह दिखाने का प्रयास है कि इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय इसे कैसे मनाते हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक ब्रिटिश पति अपनी भारतीय पत्नी की संस्कृति को अपनाता है और छठ पूजा मनाता है। यह वीडियो विभिन्न संस्कृतियों को एकजुट करेगा और दोनों देशों को करीब लाएगा।

वहीं इसको लेकर यशी फिल्म्स के निर्माता अभय सिन्हा का कहना है, “हम हमेशा ऐसा कंटेंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो एक सामाजिक संदेश लाए।” बता दें कि संगीत गोविंद ओझा और पंकज तिवारी का है। गीत में अन्वेषा की मधुर आवाज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.