पंजाब में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें चन्नी कैबिनेट में किसे मिली क्या जिम्मेदारी

पंजाब में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें चन्नी कैबिनेट में किसे मिली क्या जिम्मेदारी

पंजाब में नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल को नई कैबिनेट में जगह दिया गया। इसके अलावा तृप्त राजिंदर बाजवा, अरुणा चौधरी और सुखविंदर सिंह सरकारिया को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

नई कैबिनेट में चरणजीत सिंह चन्नी की रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा को भी मौका दिया गया है। इसके अलावा, राजकुमार वेरका, संगत गिलजियान और परगट सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

ये भी पढ़ें: मोदी के खिलाफ अमेरिका में प्रोटेस्ट, कहा- फासीवाद से भारत को बचाओ!

राणा गुरजीत सिंह को भी चरणजीत सिंह चन्नी के कैबिनेट में शामिल कर लिया गया है। शपथ ग्रहण से पहले गुरजीत सिंह के मंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखकर विरोध जताया था।

इन नेताओं ने गुरजीत सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने की मांग की थी। कुछ नेताओं का कहना था कि मंत्री पद उनकी (राणा गुरजीत) जगह साफ छवि वाले दलित नेता को दिया जाना चाहिए। सबसे पहले कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और फिर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

पंजाब में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें चन्नी कैबिनेट में किसे मिली क्या जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें: किसानों ने किया 27 सितंबर को ‘भारत बंद’ का एलान, कांग्रेस बोली- हम साथ-साथ हैं

उसके बाद तृप्त राजिंदर बाजवा, कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना को राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ दिलाए गए।

जैसा कि मालूम है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली आलाकमान के साथ अंतिम चरण की चर्चा की थी। मुख्यमंत्री चन्नी ने मंत्रियों की अंतिम सूची तैयार होने के बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की, जिसके बाद शपथ ग्रहण के लिए आज की तारीख तय की गई।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरटेलीग्रामइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.