योगी कैबिनेट का भी हुआ विस्तार, इन 7 मंत्रियों को मिली जगह

योगी कैबिनेट का भी हुआ विस्तार, इन 7 मंत्रियों को मिली जगह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। राजभवन के गांधी सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की तरह ही योगी कैबिनेट में जातीय समीकरण को ध्यान में रखा गया है।

जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) के अलावा संगीता बलवंत बिंद (ओबीसी), धर्मवीर प्रजापति (ओबीसी), पलटूराम (एससी), छत्रपाल गंगवार (ओबीसी), दिनेश खटिक (एससी) और संजय गौड़ ( एसटी) को मौका दिया गया है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें चन्नी कैबिनेट में किसे मिली क्या जिम्मेदारी

योगी सरकार का ये तीसरा कैबिनेट विस्तार है। बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 325 सीटें जीती थीं। उसके बाद 19 मार्च 2017 को सरकार गठन हुआ और उस वक्त पहला शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।

योगी कैबिनेट का भी हुआ विस्तार, इन 7 मंत्रियों को मिली जगह

उसके बाद दूसरा कैबिनेट विस्तार 21 अगस्त 2019 को हुआ, जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली। आज रविवार को तीसरा विस्तार हुआ जिसमें 7 मंत्रियों ने शपथ लिया। इस दौरान पलटू राम ने मंत्री पद की शपथ ली जो अनुसूचित जाति से आते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें चन्नी कैबिनेट में किसे मिली क्या जिम्मेदारी

इससे पहले पंजाब कैबिनेट का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में ब्रह्म मोहिंद्रा और मनप्रीत सिंह बादल को नई कैबिनेट में जगह दिया गया। इसके अलावा तृप्त राजिंदर बाजवा, अरुणा चौधरी और सुखविंदर सिंह सरकारिया को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

नई कैबिनेट में चरणजीत सिंह चन्नी की रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा को भी मौका दिया गया है। इसके अलावा, राजकुमार वेरका, संगत गिलजियान और परगट सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरटेलीग्रामइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.