उत्तराखंड में एक बार फिर टूटा ग्लेशियर, सुमना-2 एरिया से देश का संपर्क कटा

उत्तराखंड में एक बार फिर टूटा ग्लेशियर, सुमना-2 एरिया से देश का संपर्क कटा

उत्तराखंड में एक बार फिर ग्लेशियर टूटने की खबर है। खबरों के मुताबिक, राज्य के जोशीमठ में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर एक ग्लेशियर टूटा है। इसकी जानकारी बॉर्डर रोड टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कापिल ने दी है। हालांकि, कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार, बीआरओ के मजदूर यहां सड़क कटिंग के कार्य में लगे रहते हैं। माना जा रहा है कि भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा है। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट किया है, “भारत चीन-सीमा के पास ग्लेशियर टूटने की सूचना के संबंध में जानकरी जुटाई जा रही है। खराब मौसम के कारण दूरभाष से संपर्क नहीं हो पा रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए टीमों को भेजा गया है। आधिकारिक पुष्टि होने तक धैर्य व संयम बनाए रखें व अफवाह फैलाने से बचें।”

दूसरी तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ग्लेशियर टुटने घटना को लकेर ट्वीट किया है वे लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हैं। उन्होंने लिखा, “नीती घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में मैंने एलर्ट जारी कर दिया है। मैं निरंतर जिला प्रशासन और बीआरओ के सम्पर्क में हूं।”

उत्तराखंड में एक बार फिर टूटा ग्लेशियर, सुमना-2 एरिया से देश का संपर्क कटा

ये भी पढ़ें: इंदिरापुरम गुरुद्वारा की अनोखी पहल, कोविड मरीजों के लिए शुरू की ऑक्सीजन लंगर

उन्होंने आगे कहा, “जिला प्रशासन को मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दे दिए हैं। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के आदेश दे दिए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।”

वहीं बीजेपी के मीडिया के प्रभारी नवीन कुमार ने ट्वीटकर जानकारी दी है, “उत्तराखण्ड के चमोली (जोशीमठ) में भारत-चीन सीमा के करीब भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूट गया है। जिससे ऋषिगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्ट्रेटिजीकली महत्वपूर्ण सुमना-2 एरिया का सम्पर्क देश के बाकी हिस्से से कट गया है।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तराखंड में 7 फरवरी 2021 को चमोली जिले के तपोवन में ग्लेशियर टूटकर ऋषिगंगा नदी में गिरा था। उस हादसे में 50 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं, 150 से अधिक लोग लापता हो गए थे जिनका आज तक पता नहीं चल पाया।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.