बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह घूमने-फिरने की काफी शौकीन हैं। अलिया अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर बाहर घूमने निकल जाया करती हैं। राजस्थान में नए साल का जश्न बनाने के बाद अब आलिया फिर से घूमने निकल गई हैं।
आलिया इन दिनों मालदीव्स में शाहीन भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रंजन कपूर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ हॉट तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वह समुद्र किनारे बिकनी ने नजर आ रही हैं। दूसरे तस्वीर में वो बीच पर बैठकर नीले समंदर से अठखेलियां करती नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर इन तस्वीरें शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर किया है और उसमें भी बिकिनी में समुद्र के किमारे बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “नीले समुद्र और एक मीन।”
बीते दिनों आलिया ने अपनी बेस्टफ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर की थी, जिनमें वो काफी क्यूट लग रही थी।
आलिया भट्ट ने फोटोज शेयर कर ‘वर्जीनिया वुल्फ’ के कोट्स को भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मैं साइलेंस के बारे में एक उपन्यास लिखना चाहती हूं, उन्होंने कहा, उसके बारें जो लोग सोचते हैं पर कभी बोलते नहीं हैं।”
आलिया भट्ट को आखिरी बार अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सड़क टू’ में दिखाई दी थीं। उनके अलावा इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, फिल्म दर्शकों को कोई खास पसंद नहीं आई थी।
अगर आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द वह रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ में भी देखेंगी।
Leave a Reply