अब फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार, दिवाली पर फर्स्ट लुक किया शेयर

अब फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार, दिवाली पर फर्स्ट लुक किया शेयर

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म ‘लक्ष्मी’ की रिलीज के एक हफ्ते बाद अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म का नाम है- राम सेतु। अक्षय इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्षय कुमार ने फिल्म में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

अक्षय कुमार इस फिल्म काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म के पोस्टर में ग्रेट शर्ट और ब्लैक कार्गो पैन्ट पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही आँखों पर चश्मा, गले में भगवा कपड़ा और कंधे पर बैग लटका रखा है। पोस्टर में अक्षय कुमार के पीछे भगवान राम की एक बड़ी फोटो नजर आ रही है।

पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने हिंदी में कैप्शन में लिखा है, “इस दीपावली भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों- युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाए जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है- राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।”

अक्षय कुमार की इस फिल्म ‘राम सेतु’ का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले अक्षय की फिल्म ‘मंगल मिशन’ का निर्देशन किया था। फिल्म के निर्माता अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा हैं। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.