सपना चौधरी का माँ बनने के बाद नया गाना ‘कत्ल करेगी के’ रिलीज, देंखे ग्लैमरस अंदाज

सपना चौधरी का माँ बनने के बाद नया गाना ‘कत्ल करेगी के’ रिलीज, देंखे ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के ठुमके का हर कोई दिवाना है। उनके गाने हो या फिर वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो जाती है। हाल ही में सपना मां बनी हैं। सपना चौधरी इसी साल 4 अक्टूबर को मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। और अब एक बार फिर से अपने काम में लग गई हैं। माँ बनने के बाद उनका पहला गाना 30 नवंबर को रिलीज हुआ है। गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

यह गाना सोनोटेक म्यूजिक की ओर से पेश किया गया है। सपना चौधरी इस गाने में ऐक्ट्रेस के तौर पर दिख रही हैं। इस गाने को मात्र तीन दिन में ही 6.50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल हैं ‘कत्ल करेगी के’। इस गाने को मोहित शर्मा ने गाया है। मोहित शर्मा भी इस गाने में सपना के साथ ऐक्टिंग कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सपना ने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में एंट्री की थीं।

ये भी पढ़ें: शादी होने और धोखा देने के दावों पर पवित्रा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

सपना चौधरी ने इसी साल जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड वीर साहू से शादी की थी। हालांकि फैंस को उनकी शादी के बारे में मां बनने के बाद ही जानकारी मिली थी। सपना चौधरी की मां ने इस बारे में बताते हुए कहा था कि वीर साहू के किसी परिजन के निधन के चलते सादे समारोह में दोनों ने शादी कर ली थी और इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें: पूजा बेदी की बेटी अलाया ने कराया फोटोशूट, देखें ग्लैमरस अंदाज की झलकियां

बता दें सपना के पति वीर साहू पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट हैं। इसके अलावा वह कंपोजिंग, राइटिंग भी करते है। साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। कई हरियाणवी फिल्मों में वीर साहू नजर आ चुके हैं। जैसे ‘खलनायक’ (2018), ‘रसूक आला जाट’ (2017), ‘यार लैंडलॉर्ड’ (2017) और ‘थड्डी- बड्डी’ (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.