किसानों से डरी भाजपा ने पंजाब और हरियाणा में तिरंगा यात्रा किया रद्द

किसानों से डरी भाजपा ने पंजाब और हरियाणा में तिरंगा यात्रा किया रद्द

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कुछ राज्यों में तिरंगा यात्रा निकालने का अपना प्रोग्राम रद्द कर दिया है। खबरों के मुताबिक, पार्टी ने हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में अपने यात्रा को टाल दिया है। दरअसल, भाजपा गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर से धार्मिक ध्वज फहराए जाने के विरोध में इन राज्यों में तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया था। लेकिन अब उसे यात्रा को तनाव के चलते रद्द करना पड़ा है।

किसान आंदोलन के चलते देश के कई शहरों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, खासकर पुलिस द्वारा सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों पर की गई कार्रवाई के बाद। देश के शहरों में आंदोलन और अधिक तेज हो गई है। कई जगहों पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा रद्द करने को कहा है।

हरियाणा के जींद, पानीपत और अंबाला में तिरंगा यात्रा रद्द करनी पड़ी है। वहीं भाजपा का पंजाब के लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जैसे शहरों में तिरंगा यात्रा निकालने का प्लान था जिसे रद्द कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसान आंदोलन की वजह से तनाव की स्थिति में हरियाणा में भाजपा को अपने तमाम कार्यक्रम रद्द करने के निर्देश दिए थे। लेकिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हुडदंग के बाद भाजपा ने 30 और 31 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम रखा था।

ये भी पढ़ें: BJP का एलान AIADMK के साथ मिलकर लगेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, पर शशिकला को लेकर वीटो

लुधियाना में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालने के लिए इकट्ठे हुए थे लेकिन उसी दौरान वहां स्थानीय लोग और किसान भी आकर जमा हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मौर्चा संभाला और दोनों पक्षों में होने वाले टकराव टाला दिया। हालांकि, इसके बावजूद उग्र-प्रदर्शन और आपत्तिजनक नारेबाजी के चलते करीब एक घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

इस घटना के दौरान पुलिस की घेराबंदी के चलते लगभग तीन से चार घंटे तक शहर का कारोबार प्रभावित रहा। लुधियाना के भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंदर सिंघल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया गया। एक तरफ जहां मंच से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की वहीं दूसरी तरफ पहले से ही निगम मुख्यालय की मल्टी-स्टोरी पार्किंग तक पहुंच चुके कई मार्केट एसोसिएशनों से जुड़े कारोबारियों ने भी जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: फिल्म ‘पठान’ में होगा जबरदस्त एक्शन, शूटिंग का वीडियोज हुआ वायरल

इसी जब पार्टी ने देखा कि माहोल अनुकूल नहीं है तो भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश का हवाला देते हुए तिरंगा यात्रा टालने की घोषणा कर दी। इसके अलावा लुधियाना में तनाव की स्थिति को देखते हुए भाजपा ने रविवार को जालंधर,अमृतसर और फगवाड़ा में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्राएं रद्द कर दी हैं।

दिल्ली की ओर भारी संख्या में कूच करते किसानों के बीच हरियाणा के जींद में स्थानीय विधायक कृष्ण मिढ्ढा की अगुवाई में तिंरगा यात्रा भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच निकाली गई। हालांकि, टकराव की स्थिति को भांपते हुए यात्रा का रुट और समय कम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.