भारत में मिले नए स्ट्रेन वाले 6 कोविड मरीज, देश में अब तक कोरोना से 1.48 लाख मौत

भारत में मिले नए स्ट्रेन वाले 6 कोविड मरीज, देश में अब तक कोरोना से 1.48 लाख मौत

नई दिल्ली: भारत में ब्रिटेन के कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन वाले 6 मरीज मिले हैं। खबरों के मुताबिक, ये सभी व्यक्ति ब्रिटेन से हाल ही में भारत लौटे हैं। टेस्ट के बाद सभी छह लोगों कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें नए स्ट्रेन के लक्षण पाए गए हैं।

करीब 33 हजार यात्री 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से भारत आए। इनकी अलग राज्य सरकारों द्वारा जांच की जा रही है। यूके से भारत आए 114 लोगों को अब तक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसमें छह लोगों में नए स्ट्रेन के लक्षण पाए गए हैं। इनमें से तीन लोग निमहंस बेंगलुरु, दो सीसीएमबी हैदराबाद और एक एनआईवी पुणे में भर्ती हैं।

एक सिंगल रूम में इन सभी छह लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। इनके कॉन्टैक्ट में आए लोगों को भी क्वॉरंटीन किया जा रहा है। फिलहाल उनके संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है। कोविड-19 का ये नया वैरिएंट (B.1.1.7) पहले वाले की तुलना में तीन गुना अधिक संक्रामक बताया है।

ये भी पढ़ें: ए.आर. रहमान की माँ करीमा बेगम का निधन, तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि

इसने ब्रिटेन में प्रभावित इलाकों में कोरोना के मामलों में 300 प्रतिशत का इजाफा किया है। हालांकि, कोविड-19 का ये नया स्ट्रेन कितना खतरनाक है ये अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल वैज्ञानिक इसके जेनेटिक स्ट्रक्चर पर रिसर्च कर रहे हैं। वे इस बात का बता लगाने में जुटे हैं कि इसमें हुए म्यूटेशन से वायरस और ज्यादा खतरनाक हुआ है या नहीं।

गौरतलब है कि कोरोना का नया स्ट्रेन ब्रिटेन में मिलने के बाद भारत सरकार ने अगले साल जनवरी तक के लिए कोरोना गाइडलाइंस जारी है। सभी राज्यों को भी निर्देश जारी किया गया है कि वे हर मुमकिन इसके लिए सावधानी बरतें। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से एक नया आदेश जारी किया गया है।

भारत में सोमवार को कुल कोरोना संक्रमण के 16 हजार 72 मामले सामने आए। यह आंकड़ा 23 जून के बाद सबसे कम है। बीते 24 घंटे में 24 हजार 822 मरीजों को ठीक होने बाद छुट्टी दी गई है। जबकि 250 मरीजों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: सुशील मोदी ने किसान आंदोलन पर अपनी ही पार्टी BJP को घेरा, कही ये बात

बता दें कि अब तक देश में कुल 1.02 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 98.06 लाख मरीज ठीक हुए। जबकि 1.48 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.