मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार तो तुरंत छोड़ें

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार तो तुरंत छोड़ें

किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा या फिर खराब होना सिर्फ डिपेंड करता है उसके लाइफ स्टाइल से। अगर व्यक्ति की लाइफ स्टाइल अच्छी है तो उसे कोई भी बीमारी नहीं छू सकती। लेकिन अगर खराब है तो कुछ न कुछ लगा ही रहेगा। कोई भी बीमारी शुरू होती है पेट से। और सबसे जरूरी और कॉमन दिक्कत आई है तो वो है मोटापा। मोटापा हमारे गलत लाइफ स्टाइल के कारण होती है। हमारे किये गए रोजाना की कुछ बुरी आदतों के कारण मोटापा की समस्या आती है। कहीं आप भी उन बुरी आदतों के शिकार तो नहीं। आइये जानते हैं उन बुरी आदतों के बारे में और कैसे उनसे छुटकारा पाया जा सकता है।

खाना खाते हुए टीवी देखना

ज्यादातर घरों में टीवी देखते हुए ही लोग खाना खाते हैं।लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि टीवी देखते हुए अक्सर हम भूल जाते हैं कि हम कितना और क्या खा रहे हैं? जिसके कारण लोग ज्यादा खा लेते हैं। जिसका सीधा असर हमारे मोटापा पर होता है। बताया जाता है कि एक दिन में दो घंटे से ज्यादा टीवी देखने पर मोटापा बढ़ने की संभावना लगभग 20 प्रतिशत बढ़ जाती हैं। इसके अलावा हार्ट और बल्ड प्रेशर से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। क्योंकि टीवी पर हम लगातार रोने-धोने वाले सीरियल्स देखते हैं। जिसके कारण हार्ट बिट बढ़ती-घटती रहती हैं। इसलिए कोशिश करें टीवी देखते हुए न खाएं। इसके जगह स्ट्रेचिंग, ब्रीदिंग, योगा वगैरह एक्सरसाइज करें।

लंबे समय तक भूखे रहना

causes of obesity

ऑफिस टाइम पर पहुँचने के लिए लोग जल्दी-जल्दी में घर से भूखे पेट ही निकल जाते हैं। यही नहीं कई बार तो घर पर रहकर भी हम लंबे समय तक भूखे ही रहते हैं। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। यही नहीं शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कम होने की संभावना भी बढ़ जाती है। साथ ही चिड़चिड़ापन की समस्या भी आने लगती है। इसके अलावा एसिडिटी, आलस्य आदि की शिकायत भी होने लगती है। इसलिए हमेशा समय पर भोजन करें और एक निश्‍चित डायट लें।

बहुत जल्दी-जल्दी खाना

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार को तुरंत छोड़ें

खाना समय पर खाने के साथ-साथ खाने को अच्छे से चबा कर भी खाना जरूरी है। क्योंकि ऐसा नहीं करने से भी मोटापा बढ़ने की संभावना रहती है। क्योंकि जो भी आप खा रहे हैं उसकी सूचना दिमाग तक देर से पहुंचती है और व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खा लेता है। जल्दी-जल्दी खाने से पाचन शक्ति कम हो जाती है। और तो और पेट दर्द की शिकायत भी होने लगती है। इसलिए खाना खाते समय अच्छे से खाना को चबा-चबा कर खाएं।

सुबह का नाश्ता न करना

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार को तुरंत छोड़ें

सुबह का नाश्ता न करना ये सबसे बड़ी गलती है या सिर्फ एक कप चाय या कॉफी पीना मोटापा के साथ-साथ कई और बीमारियों को न्योता देने जैसा है। आपको पता होना चाहिए कि ब्रेकफास्ट न करने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। कैलोरीज घटने की बजाय बढ़ जाती हैं। यही नहीं ऐसा करने से आप ऐनेमिक भी हो सकती हैं। साथ ही शरीर में एनर्जी कम हो जाती है। इसलिए ब्रेकफास्ट जरूर लें। दिनभर के अन्य भोजन की तुलना में ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों की मात्रा अधिक रखें।

रात में पूरी नींद न लेना

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार को तुरंत छोड़ें

रात को देर से सोने से भी मोटापा बढ़ता है। क्योंकि रात को खाया गया खाना पचता नहीं है। यही नहीं इंसोम्निया (अनिद्रा) का शिकार होने की भी संभावना होती है। शरीर का एनर्जी लेवल कम हो जाता है। इसके अलावा डिप्रेशन भी हो सकता है। इसलिए समय पर सोएं। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें।

फास्ट फूड का आदी होना

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार को तुरंत छोड़ें

चूंकि, फास्ट फूड में कैलोरीज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए इनका सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। मोटापा के अलावा हार्ट संबंधित बीमारियां और डायबिटीज होने का भी डर रहता है। इसलिए तले हुए फास्ट फूड की बजाय रोस्टेड या बेक्ड फास्ट फूड खाएं।

खाने के तुरंत बाद सो जाना

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार को तुरंत छोड़ें

रात को खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना भी मोटापे का एक कारण है। ऐसा करने से भोजन पच नहीं पाता और शरीर में फैट बढ़ाता है। जिसके कारण गैस की परेशानी होने लगती है। तोंद भी निकलने लगती है। इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ा टहलें ताकि खाना पच जाएं।

अल्कोहल का सेवन करना

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार को तुरंत छोड़ें

अल्कोहल का सेवन करने से लीवर में इंफेक्शन हो सकता है। यही नहीं हार्ट अटैक भी हो सकता है। और तो और ब्रेन से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए अल्कोहल का सेवन बिल्कुल न करें।

बैठकर दिनभर काम करना

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार को तुरंत छोड़ें

हम सब ऑफिस में लगातार बैठकर काम करते हैं। लेकिन बैठकर काम करने से भी वजन बढ़ता है। शरीर में फैट की मात्रा भी बढ़ जाती है। डायबिटीज और हृदय संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। यही नहीं ज्यादा वजन होने के कारण बैक बोन कमजोर हो सकती है। इसलिए ऑफिस में काम के दौरान बीच-बीच में बाथरूम जाने के बहाने उठ जाया कीजिये। लिफ्ट की बजाय सीड़ियों का इस्तेमाल करें।

हमेशा तनाव में रहना

मोटापा का मुख्य कारण है ये 10 बैड हैबिट, आप भी हैं शिकार को तुरंत छोड़ें

हम किसी भी तरह का तनाव लेते हैं तो उसका असर शरीर पर पड़ता है। तनाव होने पर सबसे पहले नींद की समस्या आती है। नींद न आने पर जो भी हम खाते हैं वो नहीं पचता। और धीरे-धीरे मोटापा बढ़ने लगता है। इसलिए किसी भी तरह का तनाव न लें। अकेला न रहें, गाने सुने, लोगों से मिले और अच्छी डाइट लें।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.