क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, युजवेंद्र चहल के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, युजवेंद्र चहल के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी

हरियाणा के हांसी में हिसार पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

दर्ज मामले में हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज है। युवराज पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी।

युवराज सिंह हाई कोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे। जहां पर हिसार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की है।

युवराज को गिरफ्तार करने के बाद हांसी पुलिस ने उनके साथ पूछताछ की। उनसे हिसार जियो मेस में पूछताछ की गई। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छज्ञेड़ दिया गया है।

इस मामले में कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत के आदेश दे दिए थे। इसी के चलते हांसी पुलिस ने उनकी औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी की, कुछ सवालों के जवाब उनसे जानें और फिर ‌अग्रिम जमानत के कागजातों के आधार पर उन्हें छोड़ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और तीन घंटे की पूछताछ के बाद फिर छोड़ दिया गया। युवराज हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही इस जांच में शामिल होने के लिए हिसार पहुंचे थे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी के सहित चार पांच स्टाफ के लोग और वकील भी चंडीगढ़ से हिसार पहुंचे थे।

कुछ घंटों की कार्रवाई और पूछताछ के बाद वे एक बार फिर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि सोशल एक्टिविस्ट रजत कलसन ने पुलिस में की थी शिकायत, जिस पर युवराज के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

युवराज सिंह के ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ अपमानजनक व आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। उसके खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने हांसी थाना शहर में SC-ST एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे को खारिज कराने के लिए युवराज सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने युवराज के खिलाफ पुलिस की उत्पीड़न कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.