सलमान खान पहली बार महेश मांजरेकर की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ में एक सिख पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान के बहनोई आयुष शर्मा इस फिल्म में लीड रोल में नजर दिखेंगे।
‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ में सिख पुलिस अफसर बने सलमान खान के लुक ने फैंस के उत्सुकता को बढ़ा दिया है। अभी तक किसी को नहीं मालूम है कि इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कौन होगा। लेकिन ताजा अपडेट यह है कि फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जैसवाल नजर आएंगी।
खबरों के मुताबिक, ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ में प्रज्ञा जैसवाल, सलमान की लेडी लव के रूप में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा ने सलमान के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों के बीच एक रोमांटिक सॉन्ग भी शूट होने वाला है।
तेलगू फिल्म इंडस्ट्री में प्रज्ञा जैसवाल एक जाना-पहचाना नाम है। तेलगू फिल्म ‘कांचे’ से लाइमलाइट में आईं प्रज्ञा ने अपने अभिनय और लुक को लेकर खूब तारीफें बटोरी थीं। उनके इस फिल्म को तेलगू में बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। साल 2014 में प्रज्ञा ने फिल्म ‘विरात्तु’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
अगर ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ की बात करें तो इसे महेश मांजरेकर निर्देशित कर रहे हैं। यह एक गैंगस्टर ड्रामा होगा। कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान सिख पुलिस अफसर के रूप आने के लिए इसलिए राजी हुए क्योंकि, उन्होंने इससे पहले ऐसा किरदार नहीं निभाया था।
सलमान खान ने इस किरदार के लिए अपना थोड़ा वजन और दाढ़ी बढ़ाया है। इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा एक युवा गैंगस्टर के रोल में होंगे। जिसके कई सारे शेड्स देखने को मिलेंगे। बीते दिनों फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
Leave a Reply