महाराष्ट्र के नांदेड़ में त्रिपुरा हिंसा के खिलाफ निकाले गए भारत बंद के दौरान शुक्रवार को हिंसक झड़प हो गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। यहां प्रदर्शकारियों ने स्थानीय इलाकों की दुकाने बंद करवाईं और पुलिस पर पथराव किया। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी शांति है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद शिवाजीनगर इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। खबरों के मुताबिक, यह प्रदर्शन त्रिपुरा घटना के विरोध में किया जा रहा था। इस दौरान कुछ मुस्लिम संगठनों ने नांदेड़ में सड़कों पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
लेकिन, कुछ ही देर में ये प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शकारियों ने सड़कों पर पत्थराव किया और पुलिस के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। एबीपी मराठी के मुताबिक, इसका असर नांदेड़ के अलग-अलग हिस्सों में भी देखा गया। शहर के शिवाजीनगर, केली मार्केट, देगलुर नाका इलाके में पथराव किया गया।
नांदेड़ के एसपी प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया, “रजा अकादमी की तरफ से नांदेड़ में एक धरना आयोजित किया गया, इसमें सहभागी कुछ युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने उचित बल का प्रयोग करते हुए उन्हें भगा दिया। शहर में 3-4 जगह ऐसी घटना हुई हैं। मामला दर्ज़ कर रहे हैं। अभी नांदेड़ में शांति है।”
रजा अकादमी की तरफ से नांदेड़ में एक धरना आयोजित किया गया, इसमें सहभागी कुछ युवाओं ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने उचित बल का प्रयोग करते हुए उन्हें भगा दिया। शहर में 3-4 जगह ऐसी घटना हुई हैं। मामला दर्ज़ कर रहे हैं। अभी नांदेड़ में शांति है: प्रमोदकुमार, SP नांदेड़, महाराष्ट्र pic.twitter.com/JEtxVKWukm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2021
पथराव में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानों और निजी वाहनों के साथ-साथ पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। फिलहाल, दंगा नियंत्रण दस्ते को तैनात कर दिया गया है। पत्थरबाजी से जुड़ कुछ सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
त्रिपुरा हिंसा के विरोध में मालेगांव में भी मुस्लिम संगठनों ने बंद का अह्वान किया था। लेकिन, यहां भी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान भीड़ ने कुछ जगहों पर पथराव किया।
Police is taking action in connection with the incident that took place this evening. It’s peaceful in Malegaon right now. Regular patrolling has begun. I’d like to tell people to not spread rumours otherwise action will be taken: Sachin Patil, Nashik SP on violence in Malegaon pic.twitter.com/Zgavci0e5C
— ANI (@ANI) November 12, 2021
इसके अलावा भिवंडी में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बंद का आह्वान किया था। शहर के बाजार बंद रहे। भिवंडी में बंद को एमआईएम, कांग्रेस, एनसीपी और समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दिया है।
वहीं पुलिस ने बताया कि आज अमरावती में शुरू हुए मार्च की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस उपायुक्त विक्रम साली ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ, हिंगोली में मुसलमानों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध का समर्थन किया। सभी ने त्रिपुरा हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने अपना ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा और कलेक्टर ऑफिस के सामने ही धरना प्रदर्शन करने लगे।

इस बीच शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में आज अफरातफरी का माहौल रहा। जिले के कलामनुरी शहर में भी लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया है। कलेक्टर कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में मुस्लिम और दूसरे लोग धरने में शामिल हुए।
यहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षाबल तैनात की गई थी। सभी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं। लेकिन, नांदेड़ में हिंसक झड़प हुई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply