पेरिस हिल्टन ने 40 की उम्र में रचाई ब्वॉयफ्रेंड से शादी, शेयर किया वीडियो

पेरिस हिल्टन ने 40 की उम्र में रचाई ब्वॉयफ्रेंड से शादी, शेयर किया वीडियो

हॉलीवुड एक्ट्रेस, अमेरिकन सिंगर और सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कार्टर रेम के साथ शादी कर ली है। पेरिस के पति कार्टर पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं। ग्रैंड सेरेमनी में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। दोनों ने 11 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शादी रचाई।

पेरिस ने शादी की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। उन्होंने तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए हैं जिसमें वह दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। पेरिस ने खास मौके के लिए ऑस्कर द ला रेंटा का ब्राइडल गाउन पहना।

ये भी पढ़ें: चर्चा में क्यों है पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस की सीरिज ‘कातिल हसीनाओं के नाम’?

उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “हमेशा के लिए, आज से मेरी यात्रा शुरू। 11/11 #JustMarried #ForeverHiltonReum.” फोटो में पेरिस अपनी सगाई की डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं।

एक अन्य फोटो में पेरिस शादी के तैयार होती दिख रही हैं। उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा है- “अंतिम रूप दिया जा रहा।” पेरिस ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कार्टर, पेरिस को समंदर किनारे ले जाते हैं और रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज करते हैं। वह पेरिस को डायमंड रिंग देते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘शोले’ के बाद अमजद खान ने फिर कभी सलीम-जावेद की जोड़ी के साथ काम क्यों नहीं किया?

जानकारी के लिए बाते दें कि दोनों कपल ने इसी साल फरवरी महीने में सगाई की थी। 40 साल की पेरिस ने अपने जश्न में हॉलीवुड सितारों को आमंत्रित किया। मेहमानों की लिस्ट में एम्मा रॉबर्ट्स, इवान रॉस, किम कार्दशियन और बेब रेक्सा शामिल थे। पेरिस और कार्टर बीते 15 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थे।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.