तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। देहरादून में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें ये फैसला लिया गया। माना जा रहा है कि रवत आज शाम को ही शपथ ले सकते हैं।
BJP MP Tirath Singh Rawat to become new chief minister of Uttarakhand, announces Trivendra Singh Rawat who stepped down yesterday pic.twitter.com/DminB0gvRI
— ANI (@ANI) March 10, 2021
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल मंगलवार को पार्टी विधायकों की ओर नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएश) के प्रचारक रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, धन सिंह रावत हो सकते हैं उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री
तीरथ सिंह रावत साल 1983 से लेकर 1988 तक आरएसएस के प्रचारक रहे। उसके बाद उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री का पद संभाला। रावत ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तराखंड के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं।

संगठन में उन्होंने राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेवारी निभाई। रावत इसके हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे। इसके अलावा संयुक्त उत्तर प्रदेश में तीरथ सिंह रावत छात्र संघ मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
ये भी पढ़ें: गुजरात की अदालत ने 20 साल बाद 127 मुसलमानों को किया बरी, सिमी से जुड़े होने का था आरोप
1997 में तीरथ सिंह रावत उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए। उन्हें उस समय विधान परिषद में विनिश्चय संकलन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। साल 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री रहे रावत को 2007 में बीजेपी उत्तराखण्ड का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। इसके बाद वे प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख भी रहे।
Leave a Reply