राकेश टिकैत ने किया ‘ट्रैक्टर क्रांति’ का एलान, बीते 24 घंटे में दो और किसानों की मौत

राकेश टिकैत ने किया ‘ट्रैक्टर क्रांति’ का एलान, बीते 24 घंटे में दो और किसानों की मौत

पिछले ढाई महीने से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान आंदोलनरत हैं। कल शनिवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 तक देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों चक्का जाम किया। हर दिन कहीं-न-कहीं महापंचायत हो रहे हैं। इसी दौरान लगातार किसानों के मौत का आंकड़ों का बढ़ना भी जारी है।

दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर आज रविवार सुबह एक और किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम सुखमिंदर सिंह है और वे 60 साल के थे। सुखमिंदर सिंह पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले थे और वो कल ही किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए टिकरी बॉर्डर आए थे।

खबरों के मुताबिक, सुखमिंदर को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। इससे पहले बीते देर रात एक और किसान कर्मबीर ने फांसी लगाकर जान दे दी। कर्मबीर ने मरने से पहले सुसाइड लिखा, “भारतीय किसान युनियन जिन्दाबाद। प्यारे किसान भाइयों ये मोदी सरकार तारीख पर तारीख देता जा रहा है इसका कोई अंदाजा नहीं कि ये काले कानून कब रद्द होंगे। जब तक ये काले कानून रद्द नहीं होंगे तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे।”

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर एक्टरों की चुप्पी पर बोले नसीर- 7 पीढ़ियों के लिए जमा है फिर भी डरते हो

उधर, हरियाणा के चरखी दादरी में आज हजारों किसान आज जुट रहे हैं। जहां किसान नेता राकेश टिकैत किसानों के महापंचायत को संबोधित करेंगे। लेकिन इससे पहले टिकैत ने देशभर के किसानों से ‘ट्रैक्टर क्रांति’ में शामिल होने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि हाल ही में दिल्ली में 20,000 ट्रैक्टर थे, अगला लक्ष्य इस संख्या को 40 लाख करना है।

राकेश टिकैत ने शनिवार को गाजीपुर प्रदर्शनस्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “जो ट्रैक्टर खेतों में चलते हैं, वे अब दिल्ली में एनजीटी के कार्यालय में भी चलेंगे। हाल तक, वे नहीं पूछते थे कि कौन-सा वाहन 10 साल पुराना है। उनकी आखिर योजना क्या है? 10 वर्ष से अधिक पुराने ट्रैक्टरों को हटाना और कॉरपोरेट की सहायता करना? मगर 10 साल से अधिक पुराने ट्रैक्टर चलेंगे और (केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ) आंदोलन भी मजबूत करेंगे।”

ये भी पढ़ें: म्यूजिशियन मैरीलिन मैनसन को लेकर सिंगर फोबे ब्रिजर्स का बड़ा खुलासा, कहा- उनके घर में था रेप रूम

टिकैत ने कहा कि देशभर के किसानों को अधिक-से-अधिक काले कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में 20,000 ट्रैक्टर थे, अगला लक्ष्य इस तादाद को 40 लाख करना है। साथ ही ट्रैक्टर मालिकों से उन्होंने अपने वाहनों को ‘ट्रैक्टर क्रांति’ से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “अपने ट्रैक्टर पर ‘ट्रैक्टर क्रांति 2021, 26 जनवरी’ लिखिए। आप जहां भी जाएंगे, आपका सम्मान किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.