राजभर हुए अखिलेश की साइकिल पर सवार, ओवैसी-आप और भाजपा रह गए पीछे

राजभर हुए अखिलेश की साइकिल पर सवार, ओवैसी-आप और भाजपा रह गए पीछे

ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन हो गया है। कुछ देर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर प्रेस कांफ्रेंस कर इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

खबरों के मुताबिक, दोनों पार्टियों में 14 सीटों पर सहमति बनी है। बुधवार को राजभर ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके पहले राजभर के भाजपा से गठबंधन करने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, इसका ओवैसी से भी बातचीत चल रही थी।

राजभर ट्वीट किया, “अबकी बार, भाजपा साफ! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। मा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की।”

ओपी राजभर ने अखिलेश से शिष्टाचार की मुलाकात के बाद भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के केवल चार दिन बचे हैं।

राजभर हुए अखिलेश की साइकिल पर सवार, ओवैसी-आप और भाजपा पीछे छुटे

ये भी पढ़ें: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

उन्होंने नारा देते हुए कहा कि अबकी बार, भाजपा साफ। वहीं, समाजवादी पार्टी ने सुभासपा से गठबंधन करने के बाद कहा कि सपा और सुभासपा साथ आए हैं। सपा ने कहा कि, वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे।

इससे पहले राजभर की पार्टी का आप, भाजपा, एआईएमआईएम समेत कई पार्टियों के साथ गठबंधन होने के कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पहले भाजपा के साथ गठबंधन की बात कही थी।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.