प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया है। आगरा जाने के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दरअसल, प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में हुई एक सफाईकर्मी की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने आगरा जा रही थीं।

हालांकि, यूपी पुलिस ने उन्‍हें वहां जाने से पहले ही रोक दिया था। यूपी पुलिस का कहना है कि प्रियंका को इसलिए रोका गया क्‍योंकि उनके पास जरूरी इजाजत नहीं है। प्रियंका ने खुद के हिरासत में लिए जाने को लेकर योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर निशाना साधा था।

उन्‍होंने ट्वीट किया, “किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उप्र सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है।उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।”

प्रियंका ने एक अन्‍य ट्वीट में लिखा, “अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। यूपी सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।” उल्लेखनीय है कि इससे पहले यूपी पुलिस ने उन्हें लखीमपुर खीरी जाते वक्त हिरासत में लिया था और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया था।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.