राहुल गांधी जाएंगे लखीमपुर खीरी, साथ में होगा पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंल

राहुल गांधी जाएंगे लखीमपुर खीरी, साथ में होगा पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी जाने का एलान किया है। वे कल यानी बुधवार को लखीमपुर जाएंगे और हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलेंगे।

यह जानकारी कांग्रेस पार्टी की ओर से मीडिया को दी गई है। राहुल गांधी के साथ पांच सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंल भी होगा जो उनके साथ लखीमपुर खीरी जाएगा। जैसा कि मालूम है कि लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पहले किसानों की मौत के बाद लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया था और हिरासत में ले लिया था। आज पुलिस ने खुलासा किया कि प्रियंका गांधी को हिरासत में नहीं बल्कि गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा का वीडियो वायरल, प्रियंका गांधी और वरुण गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका को रखने के लिए सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस को अस्‍थाई जेल बनाया गया है। प्रियंका गांधी के अलावा हरियाणा से कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद दीपेन्‍द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज किया है।

कल राहुल गांधी जाएंगे लखीमपुर खीरी, साथ में होगा पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंल

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने बताया था कि महिला होने के बावजूद उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उनके साथ गए साथियों के साथ हाथापाई की कोशिश हुई। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी को जीप में धकेल कर ले जाने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस ने आरोप से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाया।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने पूछा- मुझे अभी तक न्यायिक अधिकारी के सामने पेश क्यों नहीं किया गया?

प्रियंका गांधी की ओर से आज मंगलवार को भी एक जारी बयान में कहा गया। प्रियंका ने कहा, “38 घंटे बीत चुके हैं. मुझे न तो कोई ऑर्डर (गिरफ्तारी को लेकर) दिया गया है और न नोटिस ‘प्रियंका की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘मुझे 4 अक्‍टूबर को सुबह 4:30 बजे अरेस्‍ट किया गया।”

उन्होंने आगे कहा, “अरेस्‍ट करने वाले अधिकारी डीसीपी पीयूष कुमार सिंह (सीओ सीटी, सीतापुर) ने मौखिक तौर पर बताया कि सेक्‍शन 151 के अंतर्गत यह गिरफ्तारी की गई है। जिस समय मुझे अरेस्‍ट किया गया, मैं सीतापुर जिले में यात्रा कर रही थी जो कि लखीमपुरी खीरी जिले की सीमा से करीब 20 KM दूर है जहां धारा 144 लागू थी। मेरी जानकारी के अनुसार, सीतापुर में धारा 144 लागू नहीं थी।

बता दें कि लखीमपुर खीरी में मारे गए चार किसानों में से तीन किसानों का अंतिम संस्कार हो गया है। जबकि बहराइच के एक किसान गुरविंदर सिंह का दोबारा पोस्टमार्टम होगा। दरअसल, पहले वाले पोस्टमार्टम में बताया गया था उनके शरीर में गोली नहीं पाई है। लेकिन चश्दीदों का कहना है कि उन्हें गोली मारी गई थी और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.