राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि केवल राहुल गांधी ही हैं जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं।

किसानों से लेकर जीएसटी पर उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है। देश में अशांति और खतरनाक राजनीतिक स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी जैसे डायनेमिक और पावरफुल नेता की जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव में कहा, “देश आज मुश्किल दौर से गुजर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने एक साथ देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, सामाजिक और धार्मिक ताने-बाने पर हमला कर दिया है। एक-एक कर सारे संवैधानिक संस्थाएं अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करने में नाकाम साबित हो रही हैं, संस्थाओं का इस्तेमाल निजी द्वेष और राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को चुप कराने के लिए किया जा रहा है।”

ये भी पढ़ें: सनी देओल को दीप सिद्धू ने बताया धोखेबाज, लेटेस्ट वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

प्रस्ताव में आगे कहा गया, “राहुल गांधी ने देश को हमेशा समय पूर्व आने वाले खतरे से आगाह कराया। फिर चाहे वो कोरना संक्रमण को लेकर हो या फिर लॉकडाउन का दूरगामी प्रभाव हो लेकिन मौजूदा सरकारों ने हमेशा की तरह अनसुना किया जिसका नतीजा है कि देश आज आर्थिक मंदी, बेरोजगारी जैसा समस्याओं से गुजर रहा है।”

ये भी पढ़ें: आम बजट में आम आदमी को राहत नहीं, जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने अपने कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में भी देश को समय पूर्व नोटबंदी, जीएसटी के प्रभाव और किसानों को लेकर वर्तमान सरकार के मंसूबे से संसद में देश को आगाह कराया था और नतीजे के तौर पर तीन काले कानून आज देश के सामने है।” बता दें कि राहुल गांधी पिछले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.