प्रियंका गांधी ने की मायावती से मुलाकात, दिल्ली स्थित आवास पर हुई मुलाकात

प्रियंका गांधी ने की मायावती से मुलाकात, दिल्ली स्थित आवास पर हुई मुलाकात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रविवार को बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। वह बसपा प्रमुख की माँ के निधन पर उनके लिए संवेदना व्यक्त करने आई थीं। मायावती की माँ रामरती का शनिवार को निधन हो गया था।

मायावती की माँ को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी आज सुबह दिल्ली स्थित 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुंचीं और उनसे मुलाकात की।

प्रियंका ने इस मुलाकात में उनकी माँ के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर भी उनकी माँ के निधन पर शोक जताया था।

उन्होंने लिखा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। ॐ शांति।”

मायावती की मां का हार्ट अकैट होने के चलते शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में अस्पताल में दम तोड़ा। इस प्रेस रिलीज में बताया गया कि बसपा सुप्रीमो की माँ काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं।

मायावती अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन पिछले साल 19 नवंबर को 95 साल की उम्र में हो गया था।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.