चाय बागान में मजदूरों के साथ दिखीं प्रियंका गांधी, कहा- देश के लिए बहुमूल्य है श्रम

चाय बागान में मजदूरों के साथ दिखीं प्रियंका गांधी, कहा- देश के लिए बहुमूल्य है श्रम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। प्रियंका गांधी असम में चुनावी प्रचार के लिए गई हैं। इसी सिलसिले में वो लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं। असम के तेजपुर में मंगलवार यानी आज उन्होंने बड़ी जनसभा रखी है।

चाय बागान में मजदूरों के साथ दिखीं प्रियंका गांधी, कहा- श्रम देश के लिए बहुमूल्य है

जनसभा से पहले उन्होंने महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात किया, जहां उनका बिल्कुल अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह चाय बगान महिलाओं के साथ टोकरी लेकर निकल गईं और बागान में चाय की पत्तियां तोड़ती हुई नजर आईं।

अपने दौरे को लेकर उन्होंने ट्वीट किया है और लिखा, “असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेसी पार्टी उनके साथ है।” জয় আই অসম

ये भी पढ़ें: कोरोना संख्या 11,44,17,054 के पार, WHO ने कहा- 2021 में नहीं मिलेगा छुटकारा

उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा, “चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई एवं सादगी से भरा हुआ है एवं उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है। आज उनके संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया। उनसे मिला प्रेम और ये आत्मीयता नहीं भूलूँगी।”

प्रियंका गांधी आज अपने चुनाव कार्यक्रम के तहत चाय बागान की महिला मजदूरों से वार्ता करने वाली हैं, उसके बाद तेजपुर के महाभैरव मंदिर का दौरा करेंगी। इसके अलावा तेजपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि कल उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा देश के अलग-अलग हिस्सों में सीएए को लागू करने की बात करती है लेकिन असम में कहने की हिम्मत नहीं करती है।

चाय बागान में मजदूरों के साथ दिखीं प्रियंका गांधी, कहा- श्रम देश के लिए बहुमूल्य है

बीते सोमवार को प्रियंका गांधी ने असम के कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। फिर उन्होंने कांग्रेस के कैंपेन का आगाज किया। कैंपेन के अलावा प्रियंका को आदिवासियों के साथ ट्राइबल डांस भी करते देखा गया।

ये भी पढ़ें: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी समेत तीन लोगों को 3 साल कैद की सजा

गौरतलब है कि एक ओर असम में प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी दक्षिण के राज्यों में लगातार प्रचार करने में जुटे हैं। बता दें राहुल गांधी तमिलनाडु के बाद दुबारा केरल का दौरा करने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.