फिर से बदलने लगी तस्वीर, महागठबंधन अब बहुमत आंकड़े से 9 सीट दूर

फिर से बदलने लगी तस्वीर, महागठबंधन अब बहुमत आंकड़े से 9 सीट दूर

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में एनडीए लगातार बढ़त बनाए हुई है। लेकिन बीते कुछ घंटों में महागठबंधन के सीटों की संख्या बढ़ती हुई दिख रही है। वह अब बहुमत अंक के करीब आ गया है। 3 बजे तक आए अपडेट के मुताबिक, 4.10 करोड़ वोटों में से 2.25 करोड़ यानी करीब 55 फीसद वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

अब जैसे गिनती आगे बढ़ रही है महागठबंधन की सीटें फिर से बढ़ती जा रही हैं। 5 बजे तक आए रुझान के मुताबिक, एनडीए 121 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है। और दूसरे दल आठ सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एक समय ऐसा आया था जब महागठबंधन का आंकड़ा 100 से भी नीचे चला गया था। एनडीए को अब तक 49 सीटों पर जीत मिल चुका है।

वहीं महागठबंधन ने 34 सीटों पर बहुमत हासिल किया है। लोजपा दो सीटों पर आगे है लेकिन एक सीट भी नहीं जीत पाई है। अगर पार्टी वाइज बात करें तो भाजपा 72 सीटों पर और 42 जदयू सीटों पर आगे है। राजद 75 और कांग्रेस 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

माना जा रहा है कि जैसे मतगणना आगे बढ़ेगा महागठबंधन को बढ़त मिल सकती है, क्योंकि तकरीबन 40 से 35 फीसद वोटों की गिनती होना अभी भी बाकी। सुबह जब रुझान आना शुरू हुआ था महागठबंधन आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक महागठबंधन इतनी बढ़त हासिल कर चुका था कि सरकार आसानी बना ले पर एक घंटे बाद तस्वीर बदलने लगी थी। लेकिन एक बार फिर तस्वीर बदलने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.