अब लखनऊ, जौनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ और मिर्जापुर का नाम बदलने की उठी मांग

अब लखनऊ, जौनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ और मिर्जापुर का नाम बदलने की उठी मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगहों के नाम बदले जाने के लिए जाने जाते हैं। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद फैजाबाद, इलाहाबाद और मुगलसराय का नाम बदले जा चुके हैं। अब इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने जौनपुर का नाम बदलकर यमदग्निपुर करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जौनपुर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने लखनऊ, अलीगढ़, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर जिलों का नाम बदलने की मांग की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में अशोक सिंह ने कहा है कि प्रदेश के कई जिलों का नाम बदलकर आपने नया नामकरण कर अभूतपूर्ण काम किया है, इससे भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद गौरवान्वित हुआ है।

उन्होंने आगे लिखा है कि इस प्रकार का अप्रतिम और ऐतिहासिक निर्णय आप जैसे महान व्यक्ति के बूते की ही बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रार्थना की है कि व्यापक जन-भावना को देखते हुए लखनऊ का लक्ष्मणपुरी, जौनपुर का यमदग्निपुरम्, अलीगढ़ का अशफाकउल्ला नगर, आजमगढ़ का आर्यनगढ़ और मिर्जापुर का विंध्यवासिनी नगर या विन्ध्य धाम करने की कृपा करें। आपका जन-मानस और इतिहास इसके लिए सदैव आभारी रहेगा। अशोक कुमार सिंह की इस मांग का भाजपा नेता राज बहादुर सिंह ने भी समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.