धर्माशाला में फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग, तैमूर की लेटेस्ट तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने किया शेयर

धर्माशाला में फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग, तैमूर की लेटेस्ट तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने किया शेयर

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्माशाला यानी हिमाचल प्रदेश आए हुए हैं। और उन दोनों के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान, तैमूर और मलाइका अरोड़ा भी आई हुई हैं। इस बार दिवाली सेलिब्रेशन भी सभी ने हिमाचल में ही एंजॉय किया है। करीना और मलाइका सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने तैमूर और करीना कपूर खान संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें सभी सर्दियों की धूप का आनंद ले रहे हैं। इंस्टाग्राम में फोटो शेयर की साथ ही है उन्होंने करीना को भी टैग किया है। टैग करते हुए उन्होंने #TimTim लिखा है। इसके साथ ही मलाइका ने लिखा, “पहाड़ों का आनंद।”

अभी कुछ ही दिनों पहले करीना ने धर्मशाला की सड़कों पर घूमते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनका फोटो क्रेडिट उन्होंने अर्जुन कपूर को दिया था। फोटोज में देखा जा सकता है कि तैमूर पिता सैफ अली खान के कंधे पर बैठकर घूमते हुए नजर आ रहे थे। तस्वीर में पिता और बेटे की क्यूट बॉन्डिंग नजर आ रही हैं।

वहीं, दूसरी फोटो में करीना, सैफ और तैमूर चर्च के सामने खड़े दिख रहे हैं। करीना ने तस्वीरों को शेयर करते कैप्शन में लिखा, “हमेशा आगे देखना।”

सोशल मीडिया में तैमूर की फ़ोटो हो या फिर वीडियो तुरंत ही वायरल हो जाती है। हाल ही में तैमूर अपने पिता के साथ खेतों में नज़र आए थे। इसकी तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.