पिछले महीने के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से मौत, 24 घंटे में 1.31 लाख केस, 780 मौत

पिछले महीने के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से मौत, 24 घंटे में 1.31 लाख केस, 780 मौत

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर घातक रूप लेता जा रहा है। मरने वालों की संख्या बीते एक महीने में दुगनी हो गई है। बीते 24 मार्च को 275 लोगों की मौत हुई थी जो करीब एक महीने बाद बढ़कर दोगुने से अधिक हो गई है। बीते 24 घंटे में कुल 780 मौत हुई है। कल कोरोना ने सवा लाख का आंकड़ा पार किया था जो 24 घंटे बाद 1,31,968 हो गया है।

24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 9,79,608 दर्ज किया गया है। अबतक देश में कुल 1,67,642 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल केस की संख्या 1,30,60,542 है। इन आंकड़ों के साथ कोरोना के मामले में ब्राजील को पछाड़कर अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

अगर बीते एक हफ्ते करें तो सोमवार से अबतक देश में पांच लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को 1.31 लाख केस सामने आए हैं उसी तरह से गुरुवार को 1.26 लाख केस, बुधवार को 1.15 लाख केस, मंगलवार को 96 हजार केस और सोमवार को 1.03 लाख केस दर्ज किए गए थे। इसमें कोई दो राय नहीं कि कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ा दें तो ये आंकड़े और ऊपर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हिंसा और उत्पीड़न के बीच म्यांमार से कई हजार लोग विस्थापित, असमंजस में भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,31,968 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 30 लाख 60 हजार 542 हो गई है।

वहीं, इस दौरान 61,899 मरीज ठीक हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,19,13,292 मरीज को कोरोना से मुक्ति मिली है। देश में रिकवरी दर आंशिक तौर पर घटा है जो अब 91.22 फीसदी है। वहीं, एक्टिव केस की दर बढ़कर 7.50 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.28 फीसदी रह गई है। बावजूद इसके बीते एक महीने में मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है।

पिछले महीने के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से मौत, 24 घंटे में 1.31 लाख केस, 780 मौत

अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 19,780 के साथ 5,22,762 हो गई है। राज्य में इस दौरान 36,130 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की संख्या 2649757 पहुंच गई है। दूसरी तरफ यहां 376 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 57028 हो गया है।

ये भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद के तर्ज पर ज्ञानवापी मस्जिद का भी पुरातात्विक सर्वेक्षण का आदेश

इसमें कोई दो राय नहीं कि पहले लहर के मुकाबले कोरोना की दूसरी लहर अधिक खतरनाक है। इसलिए पहले से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। नए स्ट्रेन अधिक घातक हैं इसलिए जरूरी है कि अपनी रक्षा खुद करें। क्योंकि कोरोना वैक्सिन की किल्लत की लगातार खबरें आ रही हैं।

अकेले महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को वैक्सीन का स्टॉक न होने की वजह से 109 सेंटर बंद रहे। कई राज्यों में लंभी लाइन लग रही हैं और लोगों को इसके बावजूद बगैर वैक्सिनेशन घर लौटना पड़ रहा है।

दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, ओडिशा के सुंदरगढ़, बरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बलांगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर, राजस्थान के जयपुर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज में पहले से ही नाइट कर्फ्यू है।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.