एक और BJP नेता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, खुदकुशी की आशंका

एक और BJP नेता का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, खुदकुशी की आशंका

एक और भाजपा नेता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है। दिल्ली बीजेपी नेता और पश्चिमी दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह बावा की लाश सुभाष नगर के झील वाले पार्क में ग्रिल से लटकी हुई मिली है। शक है कि उन्होंने खुदकुशी की है। फिलहाल, पुलिस ने बीजेपी नेता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरविंदर सिंह बावा दिल्ली के हरिनगर इलाके के फतेह नगर ब्लॉक में रहने थे। वह पश्चिमी दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष थे। गुरविंदर पेशे से वकील भी थे। स्थानीय पुलिस को सोमवार शाम 6 बजे सूचना मिली कि सुभाष नगर के झील वाले पार्क में एक लाश ग्रिल से लटकी हुई है।

पुलिस जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि मृतक गुरविंदर सिंह दिल्ली भाजपा के नेता हैं। मृतक के बेटे इशविंदर सिंह ने उनकी शिनाख्त की।

ये भी पढ़ें: होला मोहल्ला मनाने से रोका तो भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, 4 लोग घायल

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट वगैरह बरामद नहीं हुआ है। पर पुलिस फिलहाल इसको खुदकुशी का मामला मानकर चल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू हॉस्पिटल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ खुलासा हो सकता है।

गुरविंदर के दोनों बेटों के मुताबिक, उनके पिता घर में झगड़ा होने की वजह से नाराज होकर बाहर चले गए थे। वह अपने दोनों बेटों के साथ ही रहते थे। उनका एक बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं, दूसरा बेटा तीस हजारी कोर्ट में वकील है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से सांसद राम स्वरूप शर्मा (63) का शव दो सप्ताह पहले उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध हालत में फंदे ले लटका पाया गया था। राम स्वरूप शर्मा बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे और वह 2019 में हिमाचल प्रदेश में मंडी से लोकसभा सांसद चुने गए थे।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ‘ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.