BJP गठबंधन को बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा, ओवैसी की AIMIM दो सीटों पर आगे

BJP गठबंधन को बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा, ओवैसी की AIMIM दो सीटों पर आगे

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान महागठबंधन के पक्ष में दिख रहे थे लेकिन 10 बजे के बाद मामला पूरी तरह पलट गया। ताजा रुझानों के मुताबिक, एनडीए 130 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन 101 पर आगे चल रहा है। राजद 2015 के मुकाबले 15 सीटों पर पीछे है। कांग्रेस तीन सीटों से पिछले चुनाव के मुकाबले पीछे चल रही है। पिछली बार 27 सीटें थी जबकि इस बार अब तक आए रुझानों में 24 पर आगे हैं।

लोजपा शुरुआती दौर में बुरे स्थिति में थी पर अब वो छह सीटों पर आगे चल रही है। लोजपा ने पिछली बार दो सीट हासिल किया था। जहां तक जदयू की बात तो वो 53 सीटों पर आगे है जबकि 2015 में उसने 71 सीटें हासिल की थी।

इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों का अच्छा पोजिशन है। वे 12 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वामदल इस बार अच्छा कर रही है। ओवैसी की पार्टी दो सीट पर आगे चल रही है। अमनौर से अख्तरुल इमाम और मुहम्मद इज़हार असफी कोचाधामन सीट से आगे चल रहे हैं।

राघोपुर से लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी आगे हैं। बड़े बेटे तेजप्रताप हसनपुर सीट से बढ़त बनाए हुए थे पर 10 बजे बाद वे इस सीट से पिछड़ गए। पप्पू यादव मधेपुरा से उम्मीदवार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बिहारीगंज सीट से दूसरे नंबर पर चल रही हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर से पीछे चल रहे हैं। जदयू के चंद्रिका राय परसा से और इमामगंज से हम प्रत्याशी जीतनराम मांझी पीछे चल रहे हैं। वीआईपी के मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा की श्रेयसी सिंह बढ़त जमुई से बनाए हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह बबलू छातापुर सीट से आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.