एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, जानें किसकी बनेगी सरकार

एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, जानें किसकी बनेगी सरकार

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के लिए हुए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान आज हुआ। अब नजरें परिणाम पर टिक चुकी हैं। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। बिहार विधानसभा सीटों की संख्या 243 है जिसमें से 122 पाने वाले पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिलेगा।

फिलहाल सबकी नजरें एग्जिट पोल हैं। एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व एनडीए की सरकार बनेगी या तेजस्वी यादव महागठबंधन को सत्ता दिला पाएंगे? जनता ने मोदी-नीतीश के कामकाज को पसंद किया या तेजस्वी का नौकरियों का वादा भारी पड़ा? आइए जानते एग्जिट पोल क्या इशारा कर रहे हैं।

सी-वोटर एजेंसी ने जो इशारा किया उसके मुताबिक, एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर दिख रही है। सी-वोटर का मानना है कि एनडीए को कुल वोटों का 37.7 फीसद मत मिल सकते हैं और 104-128 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन को 36.3 फीसद वोट मिलते दिख रहे हैं और 108-131 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को आठ फीसद वोट मिल सकते हैं और 1-3 सीटें मिल सकती हैं, अन्य को 4-8 सीटें मिल सकती हैं।

चैनल / एजेंसीजेडीयू+राजद+लोजपाअन्य
ABP C-VOTER104-128108-1310004-08
TV9 BHARATVARSH110-120115-12003-0510-15
TIMES NOW C-VOTER1161200106
REPUBLIC-JAN KI BAAT91-117118-1385-83-6

Leave a Reply

Your email address will not be published.