नीतीश की पार्टी में बड़ा बदलाव, आर.सी.पी सिंह को दिया गया JDU की कमान

नीतीश की पार्टी में बड़ा बदलाव, आर.सी.पी सिंह को दिया गया JDU की कमान

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में बड़ा बदलाव किया है। आर.सी.पी सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिलहाल आर.सी.पी सिंह पार्टी के राज्यसभा सांसद और संसदीय दल के नेता हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की बैठक में खुद उनका नाम आगे रखा और फिर बाकी सदस्यों ने समर्थन किया।

नीतीश कुमार ने बैठक में कहा, “मैं बिहार का सीएम तो हूं ही और जो भी अध्यक्ष होगा साथ में रहेंगे। आर.सी.पी सिंह की अगुवाई में पार्टी और आगे बढ़ेगी। मैं तो मुख्यमंत्री भी नहीं बनना चाहता था लेकिन लोगों ने कहा तो मैंने यह पदभार संभाल लिया।”

ये भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा पीड़ितों के वकील महमूद प्राचा के खिलाफ अब FIR दर्ज

नीतीश कुमार ने जेडीयू की बैठक में कहा कि एक साथ दो पद संभालना आसान नहीं हो रहा है। बिहार का मुख्यमंत्री और जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दोनों भूमिका एक साथ निभाना आसान नहीं था। हालांकि, नीतीश कुमार ने इससे पहले भी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने जिक्र करते हुए कह चुके हैं कि मेरे बाद आर.सी.पी सिंह का कामकाज देखेंगे।

आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है। नीतीश कुमार कई विषयों को लेकर बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी आर.सी.पी सिंह से सलाह मशवरा करते थे। पार्टी में आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार के बाद दूसरा सबसे बड़ा नेता माना जाता है।

ये भी पढ़ें: शिरोमणि अकाली दल के बाद अब RLP ने दिया NDA को झटका, हुई गठबंधन से अलग

यूपी काडर में आर.सी.पी सिंह आईएएस अफसर के पद पर रह चुके हैं। नीतीश सरकार में उन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी बनाया गया था। यूपी सरकार में उन्होंने कई अहम पदों पर भी काम किया है। उसके बाद वे राजनीति में आ गए और जेडीयू में शामिल हो गए। 62 वर्षीय आरसीपी सिंह अवधिया कुर्मी जाति से आते हैं और नीतीश कुमार के जिला नालंदा के मुस्तफापुर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.