युवाओं के लिए कांग्रेस ने जारी की ‘यूथ मेनिफेस्टो’, ये हैं 8 लुभावने वादे

युवाओं के लिए कांग्रेस ने जारी की ‘यूथ मेनिफेस्टो’, ये हैं 8 लुभावने वादे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने ‘यूथ मेनिफेस्टो’ जारी किया है। मेनिफेस्टो में कुल 8 वादे किए गए हैं। जब ये जारी किया जा रहा था प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने इस मौके पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हाथ मजबूत कर रही है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का काम नफरत फैलाना नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको रोजगार कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोजगार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा।

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी। एक जॉब कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ये कहा कि आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।

युवाओं के लिए कांग्रेस ने जारी की 'यूथ मेनिफेस्टो', ये हैं 8 लुभावने वादे

यूथ मेनिफेस्टो के वादे

  1. परीक्षार्थियों के लिए बस, रेल यात्रा मुफ्त होगी।
  2. 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए।
  3. 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी।
  4. शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे।
  5. जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा; पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी।
  6. 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता।
  7. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे।
  8. सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़।

(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.