उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य आज शुक्रवार को सपा में शामिल हो गए। उनके साथ पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी और बीजेपी छोड़कर आए 6 विधायक भी सपा में हुए। इसके अलावा कुछ अन्य नेताओं, पूर्व विधायकों ने भी सपा का दामन थामा है। अखिलेश यादव इस दौरान मंच पर मौजूद थे।
पिछले कुछ दिनों में योगी सरकार के 3 मंत्रियों समेत 15 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। सपा पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी छोड़ने वाले मंत्रियों और विधायकों को अपनी पार्टी में आधिकारिक तौर पर ज्वाइन करा दिया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चौधरी अमरसिंह आज सपा में शामिल हुए। इसके साथ ही अली यूसुफ अली, पूर्व मंत्री रामहेत भारती समेत कई नेता सपा में शामिल होने पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार हेट स्पीच मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी गिरफ्तार
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा में शामिल होने के बाद बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति बीजेपी के अंत का इतिहास रचने जा रहा है। जो बीजेपी के लोग कुंभकर्णी नींद सो रहे थे उनको अब नींद ही नहीं आ रही है। पहले वे लोग हमारी बात नहीं सुनते थे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुछ लोग कहते हैं कि पांच साल तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया। कुछ कहते हैं बेटे के चक्कर में बीजेपी छोड़ी है। मैं बताना चाहता हूं कि बीजेपी ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आंख में धूल झोंककर सत्ता हथियाई थी। सरकार बनाएं दलित और पिछड़े, मलाई खाएं अगड़े, पांच फीसदी लोग। स्वामी बोले कि 85 तो हमारा है, 15 में भी बंटवारा है।
मौर्य ने आगे कहा कि बीजेपी ने केशव मौर्य और स्वामी मौर्य का नाम उछाल कर सरकार बनाई थी। चर्चा थी कि सीएम होंगे केशव या स्वामी पर हुआ क्या। पहले गाजीपुर से स्काईलैंप उतारने की कोशिश की गई। फिर स्काईलैंप आते-आते बीच में ही ब्लास्ट हो गया। दूसरा स्काईलैंप गोरखपुर से लाकर पिछड़े की आंखों में धूल झोंकी गई।
सपा में शामिल होने वाले नेता
- स्वामी प्रसाद मौर्या (योगी कैबिनेट में थे मंत्री)
- डॉ. धर्म सिंह सैनी (योगी कैबिनेट में थे मंत्री)
- भगवती सागर (विधायक, बिल्हौर कानपुर)
- विनय शाक्य (बिधूना औरैया)
- रौशन लाल वर्मा (तिलहर शाहजहपुर)
- डॉ. मुकेश वर्मा (शिकोहाबाद)
- बृजेश प्रजापति (तिंदवारी बंदा)
- अमर सिंह चौधरी ( अपना दल)
सपा जॉइन करने वाले दूसरे नेता
- अली युसूफ, पूर्व विधायक
- राम भर्ती, पूर्व मंत्री
- नीरज मौर्य, पूर्व विधायक
- हरपाल सैनी, पूर्व एमएलसी मेरठ
- बलराम सैनी, पूर्व विधायक मुरादाबाद
- राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मिर्जापुर
- विद्रोही मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री
- पदम सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी
- बंसी सिंह पहाड़िया, पूर्व विधायक
- अमरनाथ मौर्य, अध्यक्ष सहकारिता बैंक
- आरके मौर्य, समाज सेवी
- बलराम मौर्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य
- महेंद्र मौर्य
- रजनीकांत मौर्य,
- राम लखन, फैजाबाद
- देवेश श्रीवास्तव
- सतेंद्र कुशवाहा
- गुलाब मौर्य, पिछड़ा वर्ग
- जितेंद्र पाल
- चौधरी हरपाल सिंह, भारतीय किसान यूनियन
भाजपा छोड़ने वाले विधायकों की सूची
- स्वामी प्रसाद मौर्य
- भगवती सागर
- रोशनलाल वर्मा
- विनय शाक्य
- अवतार सिंह भड़ाना
- दारा सिंह चौहान
- बृजेश प्रजापति
- मुकेश वर्मा
- राकेश राठौर
- जय चौबे
- माधुरी वर्मा
- आर के शर्मा
- बाला प्रसाद अवस्थी
- डॉ. धर्म सिंह सैनी
- चौधरी अमर सिंह
ये भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में ‘मुसलमानों के नरसंहार की कॉल’ पर हो सकती है सुनवाई
बीजेपी विधायकों की मची भगदड़ को लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी योगी अदित्यनाथ का मठ बचाने के चक्कर में सत्ता का किला ही गवाती नजर आ रही हैं। दो महीने पहले तक जो चुनाव साफ-साफ भाजपा के पाले में जाता हुआ नजर आ रहा था। उस तराजू का पलड़ा अखिलेश यादव की तरफ झुक चुका है। दिल्ली के भाजपा के कार्यालय तक ये खबर पहुंच चुकी है।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply