महिला किसान प्रदर्शनकारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक

महिला किसान प्रदर्शनकारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक

हरियाणा के बहादुरगढ़ में आग गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तीन बुजुर्ग महिलाओं किसानों की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि वो पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

खबरों के मुताबिक, यह हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के करीब झज्जर रोड पर हुआ। झज्जर के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि बहादुरगढ़ में डंपर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना की आगे की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिलाएं डिवाइडर पर बैठी हुई थीं, तभी उनके ऊपर एक तेज रफ्तार ट्रक आकर चढ़ गया। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन महिलाओं की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: पुणे से दबोचा गया किरण गोसावी, धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थीं। हादसे में जान गंवाने वालीं तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वालीं हैं। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। तभी झज्जर रोड पर फ्लाइओवर के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप भी मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसने जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना को लेकर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा, “भारत माता-देश की अन्नदाता-को कुचला गया है। ये क्रूरता और नफरत हमारे देश को खोखला कर रही है। मेरी शोक संवेदनाएं।”

दरअसल, केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन से तीनों महिलाएं भी जुड़ी थीं। ये महिलाएं रोटेशन के तहत अपने घर जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही तीन की मौत हो गई।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.