जंतर-मंतर पर कैसा चल रहा है किसान संसद, अब तक क्या-क्या हुआ?

जंतर-मंतर पर कैसा चल रहा है किसान संसद, अब तक क्या-क्या हुआ?

देश की संसद में भले कार्यवाही सुचारू रूप से न चल रहे हों पर किसान संसद में सब कुछ ठीक चल रहा है। जंतर-मंतर पर कृषि कानूनों के विरोध में किसान संसद में शुक्रवार को आमसहमति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

दरअसल, कल किसान संसद में पीएमसी बायपास अधिनियम को रद्द करने की मांग रखी गई। प्रस्ताव में एपीएमसी बायपास अधिनियम या कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम के क्रियान्वयन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थगित किए जाने से पहले जून 2020 से जनवरी 2021 तक पड़े इसके प्रतिकूल प्रभाव पर गौर किया गया।

शुक्रवार की किसान संसद में कार्यवाही संसद के कामकाज की तरह ही हुई। सब कुछ वैसा ही चला जैसा कि मॉनसून सत्र चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान संसद के दूसरे दिन एक स्पीकर (हरदेव अर्शी), एक डिप्टी स्पीकर (जगतार सिंह बाजवा) और एक कृषि मंत्री भी नियुक्त किया।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन, 138 की मौत, कई लापता

किसान संसद में ‘कृषि मंत्री’ रवनीत सिंह बरार (37) ने अपने इस्तीफे की पेशकश की क्योंकि वह किसानों के मुद्दे का हल करने में नाकाम रहे और उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

किसानों का जंतर-मंतर पर संसद शुरू, देखें अब तक क्या-क्या हुआ

प्रस्ताव में कहा गया है कि किसानों को कहीं अधिक संख्या में संचालित होने वाली मंडियों की जरूरत है न कि कम संख्या में। केंद्रीय अधिनियम को प्रस्ताव में फौरन रद्द करने की मांग किया गया। साथ ही दावा किया गया कि इसे संविधान की अनदेखी की है। प्रस्ताव में सरकार से मंडी प्रणाली में सुधार लाने की भी मांग की गई ताकि किसानों के हितों की रक्षा हो सके।

किसान संसद में एक घंटे का प्रश्नकाल भी रखा गया था, जिसमें कृषि मंत्री पर सवालों की बौछार की गई, जिन्होंने केंद्र के नये कृषि कानूनों का बचाव करने की पुरजोर कोशिश की।

संसद को मंत्री ने बताया कि कैसे कोविड वैश्विक महामारी के बीच, किसानों को उनके घरों को लौटने और उनसे टीका लगवाने का अनुरोध किया गया था। हर बार जब मंत्री संतोषजनक जवाब देने में विफल रहते, सदन के सदस्य उन्हें शर्मिंदा करते, अपने हाथ उठाते और उनके जवाबों पर आपत्ति जताते।

जंतर-मंतर पर कैसा चल रहा है किसान संसद, अब तक क्या-क्या हुआ?

ये भी पढ़ें: भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू कौन हैं?

बाद में बाजवा ने मीडिया से कहा,” कृषि मंत्री सवालों के जवाब देने में नाकाम रहे, जिसके चलते संसद के सदस्यों ने मंत्री को शर्मिंदा किया, जिससे बाधा हुई।”‘

उन्होंने कहा,” प्रश्न पूछा गया कि जब प्रधानमंत्री ने स्वयं इस तथ्य पर जोर दिया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य था, यह वर्तमान में भी है और यह रहेगा तो फिर इसे कानून बनाने में क्या समस्या है। अगर सभी तीनों कृषि कानून किसानों के लिए बनाए गए हैं तो उन्हें रद्द करके और किसानों से विचार विमर्श करके दोबारा बनाया जाए।”

जैसा कि मालूम है कि संसद में जारी मॉनसून सत्र के साथ केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करने के लिए 200 किसानों का एक समूह गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा। फिलहाल, सभी किसान डटे हुए हैं और संसद की कार्यवाही चला रहे हैं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.