BJP से महिला आयोग की सदस्य का इस्तीफा, कहा- किसानों के साथ हो रहा बुरा बर्ताव

BJP से महिला आयोग की सदस्य का इस्तीफा, कहा- किसानों के साथ हो रहा बुरा बर्ताव

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेपी और राज्य सरकार पर किसानों के साथ बुरा बर्ताव करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रहीं तोमर ने कहा है कि महिलाओं को राज्य में इंसाफ नहीं मिल रहा है और भ्रष्टाचार भी चरम पर है।

साथ ही साथ उन्होंने इस्तीफे में किसान आंदोलन का मुद्दा भी उठाया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा, “मैं एक किसान परिवार से आती हूं, पिछले 131 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं और 500 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। देश के अन्नदाता के प्रति बीजेपी और सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा से मैं बहुत आहत हूं।”

ये भी पढ़ें: बिहार पंचायत चुनाव का टलना लगभग तय, जानें क्या है असल वजह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में डॉ. तोमर ने आगे कहा है, “आज भ्रष्टाचार चरम पर है। मैं स्वयं महिला आयोग की सदस्य रहते हुए भी महिलाओं को न्याय दिलाने में असमर्थ हूं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी में योग्य महिलाओं की घोर उपेक्षा से भी निराशाजनक स्थिति है। इन परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, सभी दायित्वों और पदों से इस्तीफा दे रही हूं। साथ ही नैतिकता के आधार पर यूपी सरकार द्वारा दायित्व राज्य महिला आयोग सदस्य के पद से भी इस्तीफा दे रही हूं।”

BJP से महिला आयोग की सदस्य का इस्तीफा, कहा- किसानों के साथ हो रहा बुरा बर्ताव

उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए लिखा है कि महिला आयोग की सदस्य होने के बावजूद वो महिलाओं को न्याय दिलाने में असमर्थ हैं। उन्होंने पार्टी के अंदर महिलाओं की उपेक्षा के भी आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2013 में डॉ. प्रियंवदा तोमर ने बीजेपी जॉइन किया था। इसके बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें राज्य महिला आयोग की सदस्या पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

ये भी पढ़ें: तस्लीमा नसरीन के विवादित ट्वीट के खिलाफ मोईन अली के समर्थक उतरे कई खिलाड़ी

BJP से महिला आयोग की सदस्य का इस्तीफा, कहा- किसानों के साथ हो रहा बुरा बर्ताव

तोमर ने 6 अप्रैल को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने आयोग की अध्यक्ष को राज्य महिला आयोग की सदस्या पद का त्याग पत्र भेज दिया है।

पिछले दिनों तोमर किसानों के धरनास्थल गाजीपुर बोर्डर गई थीं। उनके त्यागपत्र दिए जाने के बाद भाजपा में खलबली मच गई है। फिलहाल, वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रही हैं। माना जा रहा है कि डॉ. प्रियंवदा तोमर के इस्तीफे का असर आगामी पंचायत चुनाव में भी देखने को भी मिलेगा।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.