रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, एक हमलावर गिरफ्तार

रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, एक हमलावर गिरफ्तार

बांग्लादेश के रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में शुक्रवार को गोलीबारी घटना हुई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि गोलीबारी में कम-से-कम सात लोग मारे गए हैं जबकि कई घायल हुए हैं।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, ये हमला रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में मौजूद एक मदरसे में हुआ, जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

ये भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ता के घर गए योगेंद्र यादव को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया निलंबित

एक सुरक्षा बल अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने सुबह करीब 4 बजे उखिया में कैंप नंबर-18 के ब्लॉक एच-52 में मदरसे पर हमला किया। पहले इस हमले को दो प्रतिद्वंद्वी रोहिंग्या ग्रुप्स में संघर्ष बताया गया था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उखिया एसपी शिहाब कैसर ने बताया, “हमले के बाद चार लोगों की तुरंत मौत हो गई। इसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया। यहां तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।”

ये भी पढ़ें: समीर वानखेड़े पर लगा उगाही का आरोप, नवाब मलिक बोले- बिना जेल भेजे चुप नहीं बैठेंगे

बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक हमलावर को बंदूक और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कैंप में छापेमारी की जा रही है। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप है।

कॉक्स बाजार रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। ये रोहिंग्या 2017 में म्यांमार से भागकर आए थे। 2017 में बौद्ध बहुसंख्यक देश म्यांमार में वहां की सेना ने रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसके बाद रोहिंग्या मुसलमान वहां से भाग गए। इनमें से ज्यादातर बांग्लादेश में रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हैं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.