राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक भाजपा नेता पर किसानों ने शुक्रवार को हमला कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता और SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का लोगों ने कपड़े फाड़ दिए। वे राज्य सरकार के खिलाफ हो रहे भाजपा के जिला स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। तभी किसानों ने ने महाराजा गंगासिंह चौक पर उनके पकड़ कर पीटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए।
अचानक भाजपा नेता कैलाश मेघवाल पर हमले के बाद वहां अफरा-तफरी फैल गई। इसके बाद पुलिस ने आकर किसी तरह से उनको किसानों से छुड़वाया। इस तनाव के माहौल के बीच भाजपा के धरने की ओर कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।
BJP Leader Kailash Meghwal Beaten and his Clothes Torn by Alleged Farmers in Sri Ganganagar, Rajasthan pic.twitter.com/rexizkdCOh
— Megh Updates 🚨 (@MeghUpdates) July 30, 2021
किसी तरह करके पुलिस ने किसानों को घटना स्थल से खदेड़ा। बल प्रयोग में कुछ किसानों और कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। फिलहाल, श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट, महाराजा गंगा सिंह चौक, भगत सिंह चौक रोड पर तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: अरुंधति रॉय का लेख: पेगासस साधारण जासूसी नहीं, लोकतंत्र के ताबूत में कील है
दरअसल, भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सेंट्रल जेल के सामने धरना दिया जा रहा है। तो वहीं इसमें किसान मोर्चा के अवहान पर तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा के विरोध के लिए किसानों ने महाराजा गंगा सिंह चौक पर धरना डाला हुआ है। एक सप्ताह में ये दूसरा मौका है जब किसान प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी नेता पर हमला किया और कपड़े फाड़े हैं।

इसके पांच दिन पहले भी राज्य में भाजपा नेता पर हमला हुआ था। जयपुर दिल्ली हाईवे पर शहांजापुर में आंदोलन कर रहे किसानों ने बीजेपी नेता प्रेम सिंह बाजौर पर हमला किया था। इस दौरान किसानों ने उनके कपड़े फाड़ दिए थे। इसके विरोध में बीजेपी ने प्रदर्शन भी किया था।
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में भी एक भाजपा नेता पर ग्रामिणों द्वारा अभद्रता की खबर आई है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पदयात्रा के दौरान विधायक कमल मलिक को गुस्साएं ग्रामिणों का सामना करना पड़ा। दरअसल, जब विधायक ढोलपुर गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
चुनाव आए तो भाजपा नेता को गांव की याद आ गई।
— Uttarakhand Youth Congress (@IYCUttarakhand) July 30, 2021
गांव पहुंचे तो यूपी के हापुड़ से बीजेपी विधायक कमल मलिक को नाराज जनता ने सीवर के पानी में चलवाकर दर्द महसूस करवाया।
देखिए कैसे यूपी में विकास की गंगा बह रही है! pic.twitter.com/qNT5JhHJNs
ये भी पढ़ें: तुर्की में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बारिश की वजह से तालाब बनी सड़क पर विधायक को गंदे पानी में घुमाया और सड़क के हालात दिखाए। विधानसभा चुनाव मिशन 2022 तहत विधायक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर गांव-गांव घूम रहे हैं। चौथे दिन नानई गांव में ग्रामीणों ने विरोध कर पंचायत नहीं होने दी थी।
वहीं, विधायक जब ढोलपुर गांव में समर्थकों के साथ पहुंचे तो ढोलपुर के लोगों ने एकत्र होकर विधायक जी को घेर लिया। गांव की सड़क पर गंदे पानी में ले गए। ग्रामीण ने हाथ पकड़कर कई चक्कर लगवाए तो विधायक जी भी मजे से गंदे पानी में चलते दिखाई दिए। जब ग्रामीणों ने काफी भला बुरा कहा तो उन्होंने वहां से पलायन करना ही मुनासिब समझा।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply